फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorcycle driver hits Jugaad rickshaw, two injured

Mohali News: मोटरसाइकिल चालक ने जुगाड़ रिक्शे को मारी टक्कर, दो घायल

Wed, 13 Dec 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle driver hits Jugaad rickshaw, two injured
जीरकपुर। रिंग रोड से शताबगढ़ गांव को जाने वाली सड़क किनारे खड़े एक जुगाड़ू रिक्शे को सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण जुगाड़ू मोटरसाइकिल खेत में जा गिरा और उसका चालक व उसका साथी घायल हो गए और मोटरसाइकिल चालक भी मौका देख कर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल जुगाड़ू मोटरसाइकिल व उसके साथी को स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिला करवाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें छुट्टी कर दी गई। जुगाड़ू मोटरसाइकिल चालक राकेश ने बताया कि वह कैंपर में पानी की सप्लाई देने के लिए शताबगढ़ गांव की तरफ जा रहा था तो सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते उनका तैयार किया हुआ मोटरसाइकिल खेत में जा गिरा और वे लोग घायल हो गए। मोटरसाइकिल चालक मौका देखकर वहां से फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed