फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Momos were being made in filth when video viral in Mohali

Video: मोहाली में गंदगी में बन रहे थे मोमो, वीडियो देख आ जाएगी घिन...स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा तो खुली पोल

Mon, 17 Mar 2025 12:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 12:17 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में मोमोज बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां मोमोज बनाए जा रहे थे वहां गंदगी फैली हुई थी। लोगों को इस गंदगी वाली जगह ही मोमोज परोसे जा रहे थे। 

विज्ञापन
Momos were being made in filth when video viral in Mohali
सड़ा गोबी और अन्य सामान। संवाद 

विस्तार

आप मोमोज के शौकीन हैं तो जरा ध्यान से खाएं। ऐसा न हो कि आप सड़े गोभी के मोमोज खा रहे हों। ऐसा ही एक मामला मोहाली के मटौर में सामने आया है। हेल्थ विभाग की एक टीम ने वीडियो के वायरल होने के बाद जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वीडियो में दिखाया गया है कि जहां मोमो रखे थे, वहां गंदगी का आलम था। यहां सड़ी गोभी, बंद गोभी और खाने-पीने का अन्य सामान पड़ा था। गंदे तेल में मोमो को फ्राई किया जा रहा था।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के अनुसार मोमो बनाने वाली जगह काफी ज्यादा गंदगी देखने को मिली। इस मामले में सिविल सर्जन को जैसे ही जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी हासिल की और डीएचओ को इस संबंध में मौके का दौरा कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।
विज्ञापन




एक किसान नेता परमजीत वैधवान ने कहा कि यह वास्तव में बीमारी की जड़ है। जो लोग मोमो खाते हैं, उनको यह तक पता नहीं होता कि इसे कैसे बनाया जाता है। वे तो विश्वास पर खाते हैं। सिविल सर्जन मोहाली संगीता जैन ने कहा कि इस मामले की जानकारी उनको मिली थी, उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी मोहाली को इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करके सौंपने को कहा है। फिलहाल वहां से सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट फूड से लेंगे नमूने
यह मामला सामने आने के बाद हमारा प्रयास रहेगा कि स्ट्रीट फूड की जांच की जाएगी। अब यह जरूरी हो गया है कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। - डाॅक्टर संगीता जैन, सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed