{"_id":"66bb73f07ab57b39ab05d5db","slug":"mohalis-nurses-said-give-us-security-mohali-news-c-71-1-mli1007-118131-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली की नर्सों ने कहा, हमें सुरक्षा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली की नर्सों ने कहा, हमें सुरक्षा दीजिए
Tue, 13 Aug 2024 08:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षा सुनिश्चित के लिए डायरेक्टर को दिया मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। कोलकाता में मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात से पूरे देश के लोगों में रोष है। वहीं अस्पतालों, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ और इस तरह की घटना से सहमे हुए हैं। इस पर मंगलवार को फेज-6 स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में नर्सिंग स्टाफ ने डायरेक्टर प्रिंसिपल भवनीत भारती को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मांग पत्र दिया।
इस दौरान पूरे मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि हर एक मेडिकल कर्मी को पूर्ण तरह से सुरक्षा मिलनी चाहिए। अगर वह खुद की सुरक्षा कर सकेंगे तो बेहतर होगा। स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ ऐसी शर्मनाक घटनाएं देखने को मिल जाती हैं। अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और कार्यस्थलों में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना सरकार का कर्तव्य है। अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है। इस पर पूरे स्टाफ ने मंगलवार को अस्पताल प्रशासन की मांग है कि अस्पताल में काम करने वाले पूरे नर्सिंग कैडर और महिला स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
कोट
विस्टर पॉलिसी को और मजबूत किया जाएगा
कोलकाता की घटना शर्मनाक है। एम्स में स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्टर पॉलिसी को और मजबूत किया जाएगा, जिससे रात और दिन के समय किसी भी तरह के शरारती तत्व अस्पताल में दाखिल न हो सकें। अगर सिक्योरिटी गार्ड की जरूरत पड़ी तो और सिक्योरिटी गार्ड भर्ती किए जाएंगे। - डॉ. भवनीत भारती, प्रिंसिपल एम्स, फेज-6