फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali will become a brand in the semi-conductor industry: Minister Sanjeev Arora

सेमी कंडक्टर उद्योग में मोहाली बनेगा ब्रांड : मंत्री संजीव अरोड़ा

Tue, 26 Aug 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mohali will become a brand in the semi-conductor industry: Minister Sanjeev Arora
मोहाली। सेमी कंडक्टर उद्योग में मोहाली ब्रांड बनकर उभरेगा। इन्फोसिस मोहाली में एआई-आधारित परियोजना शुरू करेगी। इसमें पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक विकास और व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक पार्क नीति आने वाले दिनों में लागू कर दी जाएगी। पंजाब उद्योग स्थापित करने के लिए देश भर में सबसे उपयुक्त जगह होगी। सोमवार को पंजाब के उद्योग, वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार शाम मोहाली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक नई निजी औद्योगिक पार्क नीति को अंतिम रूप दे रही है, जो भारत में औद्योगिक विकास और व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए सबसे प्रतिस्पर्धी ढांचों में से एक होगी। अरोड़ा ने कहा की औद्योगिक पार्क नीति विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे उद्योगों, विशेष रूप से लाल श्रेणी की इकाइयों को, आबादी वाले क्षेत्रों से दूर सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित होने का विकल्प देकर एक सहायक वातावरण मिलेगा। फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल से 45 दिनों की निर्धारित समय सीमा के भीतर 684 आवेदनों पर पहले ही कार्यवाही की जा चुकी है, जबकि कुल 1,431 में से शेष 747 आवेदन समीक्षा धीन हैं और जल्द ही स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम ने फोकल पॉइंट में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 70 करोड़ रुपये के टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष 30 करोड़ रुपये की प्रक्रियाधीन है। व्यापार को बढ़ावा देने और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए जल्द ही मोहाली, लुधियाना और अमृतसर में प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव केके यादव, निदेशक सुरभि मलिक, पंजाब विकास आयोग के सदस्य वैभव माहेश्वरी, उपायुक्त कोमल मित्तल, नगर निगम आयुक्त परमिंदर पाल सिंह, गमाडा के एसीए अमरिंदर सिंह मल्ही और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed