फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Tehsil clerk arrested while accepting a bribe of 1 lakh; the deal was settled at 8 lakh

Mohali News: मोहाली तहसील क्लर्क एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, 8 लाख में तय हुआ था सौदा

Wed, 05 Aug 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mohali Tehsil clerk arrested while accepting a bribe of 1 lakh; the deal was settled at 8 lakh
मोहाली। मोहाली तहसील में रजिस्ट्रियों के नाम पर रिश्वतखोरी का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 ने मंगलवार को एक क्लर्क को गिरफ्तार किया। तहसीलदार कार्यालय में तैनात भूपेंद्र कौर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता प्रभजीत सिंह की शिकायत पर की गई। विजिलेंस के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने प्रभजीत सिंह को स्काई लार्क सोसाइटी में सस्ते फ्लैट की रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

इसके लिए आठ लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। आरोप है कि सौदे की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते समय विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ा। विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वाड-1 ने शिकायत का सत्यापन किया था। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। भूपेंद्र कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी लोगों से अवैध वसूली करती रही है। वह रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए दो से तीन लाख रुपये तक लेती थी।
विज्ञापन



अन्य मामलों की जांच

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी क्लर्क के पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है। उस पर पहले भी रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए अवैध वसूली के आरोप हैं। इन मामलों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। विजिलेंस अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में कोई अन्य कर्मचारी, अधिकारी या बिचौलिया शामिल है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगे की कार्रवाई

मामले में वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेज की भी गहन जांच की जा रही है। विजिलेंस यह भी देख रही है कि कोई अधिकारी या बिचौलिया इस रिश्वतखोरी में शामिल था या नहीं। यदि जांच में और नाम सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह जांच रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed