{"_id":"5776c7a74f1c1b615679c2c7","slug":"mohali-police-immidiate-police-help-in-villages-ssp-gurpreet-singh-bhullar-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष कवायदः गांवों में सहायता के लिए 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष कवायदः गांवों में सहायता के लिए 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 02 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
गांवों में सहायता के लिए 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के किसी गांव में मुसीबत के समय सौ नंबर पर फोन करने के 20 मिनट बाद पुलिस के जवान सहायता के लिए पहुंच जाएंगे। यह संभव हुआ है रैपिड रूरल पुलिस रिस्पांस सिस्टम के शुरू होने से। इसका शुभारंभ शुक्रवार को फेज-8 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा व एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने किया। इस मौके पर एनके शर्मा ने कहा कि इससे वारदातों व चोरियों के केसों को भी रोका जा सकेगा। इस सिस्टम पर राज्य सरकार ने 440 करोड़ रुपये खर्च किए है। इसके लिए 555 मोटरसाइकिल, 322 गाड़ियां और पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इस मौके पर आयोजित समागम में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां, यूथ अकाली नेता अश्वनी संभालकी, एसपी सिटी गुरसेवक सिंह, पार्षद सतबीर सिंह धनोआ, रजनी, साहिबी आनंद मौजूद थे।
31 बीटों में पूरे जिले को बांटा गया
एसएसपी ने बताया कि नए सिस्टम के तहत पूरे जिले को 31 बीटों में बांटा गया है। सिस्टम के तहत जिले को 16 मोटरसाइकिल और 15 गाडियां मिलीं हैं। जिन पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो और चार पहिया वाहन पर तीन-तीन पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं।
ऐसे काम करेगा सिस्टम
एसएसपी ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा जब सौ नंबर पर कॉल की जाएगी तो कॉल सीधे आधुनिक कंट्रोल रूम में जाएगी। इसके बाद सूचना नजदीकी रैपिड रूरल पुलिस रिस्पांस रिसोर्स सिस्टम के तहत तैनात पुलिस पार्टी को मिल जाएगी। इसके बाद यह पुलिस के जवान मौके पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
15 हजार सिपाही होंगे भर्ती
संसदीय सचिव एनके शर्मा ने बताया कि जल्द ही पुलिस में मुलाजिमों की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 हजार नए पुलिस मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे।