फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali police arrested two drug smugglers

मोहाली : पुलिस ने लगाया नाका... छह करोड़ की हेरोइन और पांच लाख रुपये ड्रग मनी के समेत दो नशा तस्कर दबोचे

Thu, 27 May 2021 01:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mohali police arrested two drug smugglers
मोहाली। जिला पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 300 ग्राम हेरोइन और पांच लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

वहीं गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान गुलशन कुमार बब्बू निवासी मोहल्ला मंहिगया, गांव हरिआणा, जिला होशियारपुर, पंजाब और मान सिंह निवासी गांव बस्सी खान, थाना गांव हरिआणा, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपियों पर थाना सदर कुराली में एनडीपीए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एससपी सतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्दी ही कई बड़े खुलासे होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात कुराली बाईपास के पास नाका लगाया हुआ था। तभी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सफेद रंग की इंडिगो कार में सवार होकर आ रहे हैं। जो कि नशे की सप्लाई करते हैं। जैसे ही आरोपी कार में पहुंचे तो उन्हें रोक कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन उन्होंने खरड़, चंडीगढ़ और मोहाली के एरिया में सप्लाई करनी थी। वह लंबे समय से उत्तरी भारत के कई राज्यों में नशा तस्करी कर रहे हैं। आरोपी गुलशन पर पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पक्के ग्राहकों का पता लगाकर नेटवर्क तोड़ा जाएगा और इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में अब तक 32 करोड़ की हेरोइन पकड़ी
जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में भी मोहाली पुलिस नशा तस्करों को काबू करने में पूरी तरह सक्रिय रही है। अभी तक पुलिस 6 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद कर चुकी है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed