फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali police arrested fugitive smugglers from two states, used to get heroin and weapons from Pakistan

मोहाली पुलिस ने दो राज्यों के भगौड़ा तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगवाता था हेरोइन व हथियार

Sat, 16 Nov 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mohali police arrested fugitive smugglers from two states, used to get heroin and weapons from Pakistan
मोहाली। सीआईए स्टाफ मोहाली ने पंजाब व राजस्थान के एक भगोड़े ड्रग तस्कर को हथियारों समेत काबू कर लिया है। आरोपी पर दोनों राज्यों में करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस ने इस पर इनाम भी रखा है। वहीं, पुलिस के मुताबिक आरोपी के पाकिस्तान के असलहा व ड्रग तस्करों से भी संबंध हैं। आरोपी की पहचान छिंदरपाल सिंह उर्फ छिंदी निवासी सीड फार्म अबोहर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड है। पूछताछ में कई राज खुलने के आसार हैं। आरोपी को पकड़ने वाली टीम की अगुवाई एसपी डी हरमनदीप सिंह कर रहे थे। उनके साथ सीआईए के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी सफेद रंग की फार्च्यूनर कार में अंबाला साइड से आ रहा था। सीआईए की टीम ने आरोपी को नाके पर दबोचा। उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उस पर जीरकपुर थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ऐसे बने थे उसके बार्डर पार के तस्करों से संबंध
एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी साल 2012 से नशा तस्करी में लगा हुआ था। पहली बार उसे पांच किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया था। जेल में इसके बार्डर पार के तस्करों से संपर्क बन गए। जब वह जमानत पर बाहर आया तो वह नशा व हथियार तस्करी में जुट गया था। फिर उसने बड़े तस्करों से हेरोइन की बडी खेप मंगवानी शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को हेरोइन की खेप सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ को लंबे समय से थी आरोपी की तलाश
पुलिस द्वारा की गई आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी पंजाब व राजस्थान सीमा के साथ लगते अंतरराष्ट्रीय बार्डर एरिया में ही रहता है। इस कारण आरोपी को कंटीली तार के नीचे से गुजरने की सभी तरकीबें आती थीं। वह उसमें माहिर था। उसने कई वार बड़ी हेरोइन की खेप बार्डर पार से हासिल की है। इसके चलते इस अपराधी की तलाश बीएसएफ को भी लंबे समय से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed