फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali Phase-6, gurdwara, at home, mohali

फेज-6 में घर में चल रहे गुरुद्वारे का मामला गरमाया

Wed, 15 Jun 2016 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 15 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
mohali Phase-6, gurdwara, at home, mohali
- फोटो : demo pic
फेज-6 स्थित घर में चल रहे गुरुद्वारे का मामला एक बार फिर गरमा गया। सूचना सत्कार कमेटी व धर्म प्रचार कमेटी मौके को पहुंची। दोनों टीमें तुरंत फेज-6 में पहुंच गईं। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग कमेटी के मेंबरों से भिड़ गए। इस बारे में सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी एक आलम विजय सिंह व थाना प्रभारी सुखविद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई। कमेटी के मेंबरों का आरोप था कि इस गुरुद्वारे में जो श्री ग्रंथ साहिब रखा हुआ है। उसकी बाबा रणजीत सिंह के पास परमीशन नहीं है। वहीं, रणजीत ने कहा कि उसके पास इस संबंध में परमीशन है। इस बात पर काफी देर तक विवाद होता रहा।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले ही इस गुरुद्वारे के बाबा रणजीत सिंह के खिलाफ अमृतसर की श्री गुरु सत्कार कमेटी की शिकायत पर थाना फेज-1 में बेअदबी का केस दर्ज हुआ था। कमेटी का आरोप है कि ऐसे में बाबा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप कहां से ले आया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं धर्म प्रचार कमेटी के मेंबर
धर्म प्रचार कमेटी के इंचार्ज जेपी सिंह इस संबंध में श्री अकाल तख्त को लिखकर भेजेंगे, ताकि इस गुरुद्वारे के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही बुधवार को वह प्रशासन की मदद लेकर वहां से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को उठवा लेंगे। जेपी ने बताया कि करीब पांच साल पहले भी इस गुरुद्वारे के खिलाफ शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं गुरुद्वारे के लोग
बाबा रणजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने तख्त श्री केसरगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब से परमीशन ले रखी है। उन्होंने इस बारे में श्री अकाल तख्त को भी बता दिया है। वहां से पंच प्यारे उनके गुरुद्वारे में बुधवार को आएंगे। उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed