{"_id":"6325978a4d174d3be174cd04","slug":"mohali-pca-stadium-declared-as-no-flying-zone-for-t20-match-between-india-and-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के चलते पीसीए स्टेडियम और आसपास का एरिया नो फ्लाइंग जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के चलते पीसीए स्टेडियम और आसपास का एरिया नो फ्लाइंग जोन घोषित
Sat, 17 Sep 2022 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 03:17 PM IST
सार
भारत ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए 1500 मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। इसमें एसपी स्तर के 12 अधिकारी, डीएसपी स्तर के 36, इंस्पेक्टर 52 अधिकारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में 20 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने टी-20 मैच को लेकर इस बार सुरक्षा घेरा काफी मजबूत रहेगा। पीसीए व उसके आसपास के एरिया को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट कम डीसी अमित तलवार की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। उक्त आदेशों का पालन न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को पुलिस व प्रशासन द्वारा काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक पीसीए स्टेडियम व इसके आसपास के एरिया में ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी रहेगी। एरिया पूरी तरह से नो फ्लाइंग जोन रहेगा। इन एरिया में ड्रोन व अनमैन्ड एरियल वाहन के उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। हालांकि यह आदेश जिला प्रशासन से स्पेशल अनुमति लेकर उड़ाए जाने वाले ड्रोन पर लागू नहीं होगा। आदेश बीस तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस व जिला प्रशासन ने तय किया है कि इस बार मैच की सुरक्षा में 1500 मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। इसमें एसपी स्तर के 12 अधिकारी, डीएसपी स्तर के 36, इंस्पेक्टर 52 अधिकारी लगाए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले 105 कैमरों में दस चेहरा पहचानने वाले कैमरे व 12 चौक क्रॉसिंग कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह सारी चीजें एक योजनाबद्ध तरीके से लगाई जाएंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया से लेकर हर चीज पर पुलिस की नजर रहेगी। स्टेडियम के अंदर किसी भी तरह की एतराज योग्य चीज ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा फायर सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ और मोहाली की टीमें रहेगी।
विज्ञापन