{"_id":"579e55224f1c1bda762b9036","slug":"mohali-nagar-nigam-affoardable-house-punjab-gov-first-project-of-goverment-mohali-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 एकड़ में बनेंगे अफोर्डेबल हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 एकड़ में बनेंगे अफोर्डेबल हाउस
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
इमारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सरकार द्वारा बनाए जाने वाले अफोर्डेबल हाउस 10 एकड़ में बनाए जाएंगे। इसके लिए सोहाना में जमीन की निशानदेही की गई है। दो अगस्त को होने वाली नगर निगम की मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने किफायती घर बनाने की दिशा में काफी पहले की काम शुरू कर दिया था। इसके लिए जगह की निशानदेही से लेकर अन्य प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब यह प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले खरड़ नगर परिषद ने भी किफायती घर बनाने के संबंध में खाका तैयार करके सरकार के पास भेज चुकी है।
15 हजार से अधिक आवेदन
जानकारी के मुताबिक सरकार ने इन मकानों के लिए कुछ समय पहले आवेदन मांगे थे। सूत्रों के मुताबिक, इन मकानों के लिए 15 हजार आवेदन आए हैं। अभी तक इन फार्मों की समीक्षा नहीं हुई है।
सरकार का पहला प्रोजेक्ट
मोहाली सिटी में सरकार की यह पहली स्कीम है। इस योजना पर केंद्र सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है। बहरहाल राज्य सरकार का दावा है कि अपना घर बनाने का सपना हर जरूरतमंद का है, जिसे सरकार पूरा करने जा रही है।