फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Municipal Corporation team removed illegal occupation on market and footpaths

मोहाली नगर निगम की टीम ने बाजार और फुटपाथों पर हुए अवैध कब्जे हटाए

Tue, 26 Oct 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mohali Municipal Corporation team removed illegal occupation on market and footpaths
मोहाली। त्योहारों के दिनों में शहर के बाजारों और फुटपाथों पर हो रहे अवैध कब्जों पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। इसके मद्देनजर सोमवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई कर विभिन्न जगह से अवैध कब्जे हटाए। निगम के इंस्पेक्टर हरमेश सिंह की अगुवाई में टीम ने फेज 1, 2, 4, 5 और 6 में कार्रवाई कर बाजारों और फुटपाथों के अलावा खाली स्थानों पर किए गए अवैध कब्जे हटाते हुए रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान जब्त किया। फेज-2 की मार्केट के शोरूमों के बरामदों, फेज-4 स्थित मंदिर के सामने सड़क किनारे खड़ी फल सब्जी की रेहड़ियों के अलावा फेज 1, 5 और 6 में भी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटाए गए। त्योहारों के दिनोें में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाने के बहाने काफी सामान बरामदों में रखा हुआ था। इस कारण लोगों को पैदल चलने में परेशानी आ रही थी। इस संबंधी शिकायतें मिलने के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed