{"_id":"60565fec8ebc3e8d34561959","slug":"mohali-mercedes-car-collides-with-ertiga-first-then-hit-two-cyclists-three-dead-mohali-news-pkl407825669","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : मर्सिडीज कार ने पहले अर्टिगा, फिर दो साइकिल सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : मर्सिडीज कार ने पहले अर्टिगा, फिर दो साइकिल सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन
मर्सिडीज की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई अर्टिगा।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एयरपोर्ट रोड स्थित राधा स्वामी चौक पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडीज कार ने पहले अर्टिगा टैक्सी कार को टक्कर मारी, फिर वहां से गुजर रहे दो साइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद मर्सिडीज कार करीब 40 फुट दूर रोड किनारे लगे लोहे की ग्रिल को तोड़कर रुकी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मरने वालों में दो अर्टिगा कार सवार और एक साइकिल चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान धर्मप्रीत (22) निवासी गोलूमाजरा नजदीक दप्पर लालडू, अंकुश नरूला (29) जीरकपुर और राम प्रसाद मटौर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मर्सिडीज कार चालक मौके से फरार हो गया। मटौर थाना पुलिस ने चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडीज कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिया जाएगा।
अर्टिगा कार सवार दोनों मृतक धर्मप्रीत और अंकुश नरूला यूएस बेस्ड कंपनी में काम करते थे, जबकि साइकिल सवार एक नाम निजी कंपनी में तैनात था। पुलिस को दिए बयान में नरेश सिंह रावत ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। शनिवार सुबह वह ड्यूटी खत्म कर कैब में घर जा रहे थे। उनकी कैब के आगे कंपनी की अर्टिगा कार मुलाजिम को लेकर जा रही थी, जिसमें कंपनी के तीन मुलाजिम धर्मप्रीत सिंह, प्रदीप कुमार व अंकुश नरूला सवार थे। वहीं, कार को हरीश कुमार चला रहा था। जब वह एयरपोर्ट रोड स्थित राधा स्वामी चौराहे पर पहुंचे तो चंडीगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की मर्सिडीज कार ने आगे जा रही अर्टिगा कार को कंडक्टर साइड की तरफ जोर की टक्कर मारी, जिससे अर्टिगा कार पलट गई, जबकि बेकाबू मर्सिडीज कार ने वहां से गुजर रहे दो साइकिल सवारों को रौंदते हुए रोड किनारे लगी ग्रिल तोड़कर रुकी।
मर्सिडीज कार के खुल वैलून
हादसा इतनी तेज हुआ की मर्सिडीज कार के सारे वैलून खुल गए। जिससे गाड़ी में सवारों का बचाव हो गया। हादसे के बाद मर्सिडीज कार चालक मौके से भाग गया। धर्मप्रीत की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने अपने प्राइवेट वाहनों में अंकुश नरूला, प्रदीप कुमार व ड्राइवर हरीश कुमार को सेक्टर-71 स्थित आईवी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, साइकिल सवार राम प्रसाद ने सेक्टर-32 जीएमसीएच में दम तोड़ा, जबकि हरीश कुमार का पीजीआई, प्रदीप कुमार श्रीपाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शादी की चल रही थी तैयारी, सभी को थी उसी से उम्मीद
धर्मप्रीत के मामा लाभ सिंह राजपुरा ने बातया कि उनका भांजा काफी होशियार था। वह तीन साल से कंपनी में काम कर रहा था। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। बेटे के पैरों पर खड़ा होने से सब कुछ था, लेकिन किसी को पता ही नहीं था कि यह सब कुछ हो जाएगा। पता चला है कि सारे दोस्त शनिवार सुबह कहीं घूमने जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही वह लंबी यात्रा पर निकले गए।
मर्सिडीज कार से मिली शराब व बीयर की बोतल
पता चला है कि मर्सिडीज कार सवार युवक देखने में नाबालिग लग रहा था। कार से एक खाली ीियर व शराब की बोतल भी बरामद हुई है। वहां पर मौजूद लोगों ने उनकी फोटो तक खींची है। इस दौरान युवक ने फोन कर गाड़ी अपने जानकार की गाड़ी मंगवाई थी, जिसमें सवार होकर वह भागा है।

हादसे में क्षतिग्रस्त मर्सिडीज।- फोटो : MOHALI