फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali included in top-100 in cleanliness survey, got 76th ranking

स्वच्छता सर्वेक्षण में मोहाली टॉप-100 में शामिल, मिली 76वीं रैकिंग

Sun, 21 Nov 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mohali included in top-100 in cleanliness survey, got 76th ranking
मोहाली। स्वच्छ सर्वेक्षण में वीआईपी शहर का शानदार प्रदर्शन रहा है। सर्वेक्षण में नगर निगम मोहाली को 81वां स्थान मिला है। इसके साथ ही यह पहला मौका है जब स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम की की रैकिंग टॉप-100 शहरों में शामिल हुई है। जबकि ट्राइसिटी की बात करें तो चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों की रैंकिंग गिरी है। चंडीगढ़ टॉप-50 में रहा तो पंचकूला का नंबर तो मोहाली से भी नीचे 91 पर चला गया। जबकि पिछले साल मोहाली की रैैंकिंग 157 रही थी। इसमें 76 अंकों का सुधार हुआ है। रैंकिंग को लेकर नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धे से लेकर अधिकारी तक काफी उत्साहित हैं। नगर निगम के मेयर ने कहा कि जबसे उन्होंने कार्यभार संभाल तो उसी समय शहर के लोगों से वायदा किया था कि मोहाली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा। इसके मद्देनजर यह पहला कदम है। आगे भी उनकी ओर से इसी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गत वर्षों में जब भी स्वच्छ सर्वेक्षण का रिजल्ट आता था तो नगर निगम मोहाली की रैकिंग 100 से नीचे होने की वजह से काफी किरकिरी होती थी। इतना ही नहीं अधिकारियों पर सवाल तक उठते थे। क्योंकि मोहाली शहर में सफाई के लिए करीब 18 करोड़ खर्च किए जाते हैं। ऐेसे में इस बार जैसे ही नगर निगम द्वारा कमान संभाली गई तो मेयर सिद्धू ने अधिकारियों को पहले ही साफ कर दिया था कि सभी अपने कामों को गंभीरता से लें। इसके अलावा सर्वेक्षण के प्रत्येक प्वाइंट पर काम किया गया। जहां प्रत्येक इलाके में जाकर लोगों का फीडबैक लिया गया। साथ गीला कूड़े से लेकर सूखे कूड़े को अलग करने समेत कई अन्य बिंदुओं पर काम किया। लोगों को घरों में कूड़े से खाद बनाने का तरीका समझाया गया। इसके अलावा सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के कई बिंदुओं पर काम हुआ। वहीं, सबसे बड़ी बात यह रही कि शहर में सफाई के काम को प्रभावित नहीं होने दिया गया। जिससे भी इस चीज में काफी सफलता मिली है। इसके अलावा सभी इलाकों में सामुदायिक शौचालय बनाकर शौच मुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन

जल्द ही नंबर एक पर आएगा मोहाली
विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम की नई टीम और शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा मोहाली को रैंकिंग में पहले स्थान पर देखने की है। इसके लिए जिस तरह टीम काम कर रही है, उससे वह दिन दूर नहीं है, जब यह सपना सच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह सुुधरी शहर की रैंकिंग
डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि मोहाली में डंपिंग ग्राउंड की हर साल समस्या आती है। इतना ही नहीं कई बार कूड़े में आग तक लग जाती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी चीजों से सीख लेकर इस बार डंपिंग ग्राउंड से कूड़े को हटाने की दिशा में काम किया गया। जिससे जहां कूड़े का ढेर खत्म हुआ। वहीं, रैकिंग में भी सुधार हुआ है।

नगर निगम की टीम ने किया अच्छा काम
सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल ने कहा कि कूड़े के सेग्रिगेशन में मोहाली काफी पीछे था। नई टीम ने इस काम को बहुत ही अच्छे तरीके से किया है और इसका ही नतीजा अब सामने आया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से बेहतरीन काम करने के प्रयास जारी रखेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed