फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali : Illegal construction at single story booths to be dropped soon

मोहाली : जल्द गिराए जाएंगे सिंगल स्टोरी बूथों पर किए अवैध निर्माण

Fri, 05 Mar 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mohali : Illegal construction at single story booths to be dropped soon
मोहाली। शहर के विभिन्न बाजारों में स्थित सिंगल स्टोरी बूथों या दुकानों पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर पहली मंजिल बना ली है। यहीं, नहीं कुछ लोगों ने स्टोर भी बना रखे हैं। ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ गमाडा ने सख्त कदम उठाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब गमाडा ने ऐसे बूथों का निरीक्षण कर उन पर किए गए अवैध निर्माण गिराने की रणनीति बनाई है। इसके साथ ही ऐसे बूथ मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। गमाडा के अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं है और सभी को बिल्डिंग बॉयलाज के नियमों का सभी को पालन करना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गमाडा की तरफ से कई साल पहले शहर के विभिन्न हिस्सों मेें सिंगल स्टोरी बूथ या दुकानें बनाई गई थीं। जबकि अब इलाके में जगह कम होती जा रही है। इसके साथ ही लोगों के परिवार भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से काफी समय से मांग कर रहे हैं कि उन्हें पड़ोसी राज्य हरियाणा की तर्ज पर बाजारों में सिंगल स्टोरी बूथों पर दूसरी मंजिल बनाने की अनुमति दी जाए। जबकि गमाडा की ओर से नए सेक्टरों में अब डबल स्टोरी ही बनाई जा रही है। इस संबंधी कई बार दुकानदार अधिकारियों से मिल चुके हैं। हालांकि पिछले साल कोरोना की दस्तक के बाद से यह काम बीच में रह गया था। जबकि इसी बीच हुए लॉकडाउन में पता चला है कि कुछ लोगों ने अवैध तरीके से निर्माण कर लिया था। यह मामला गमाडा के अधिकारियों तक भी पहुंचा है। वहीं, अब गमाडा ने ऐसे सभी बाजारों और दुकानों का निरीक्षण करवाने का फैसला लिया है। जिससे अवैध निर्माण का पता लगाया जा सके। इसके बाद जिन लोगों ने अवैध निर्माण किया होगा, उसे गमाडा की तरफ से नोटिस भेजकर गिराने के आदेश दिए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो गमाडा खुद कार्रवाई करेगा। इस दौरान अवैध निर्माण गिराने का खर्च भी लोगों से वसूला जाएगा। वहीं, गमाडा ने अपने फील्ड स्टाफ को इस पर नजर रखने की हिदायत दी है। कुछ समय पहले गमाडा ने गांव झामपुर, बहलोलपुर और लंबिया में बनाए गए अवैध मकान और दुकानें गिराईं थीं और अपनी जमीन से कब्जा हटाया था।
विज्ञापन

गमाडा समझे लोगों की मजबूरी
व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा का कहना है सिंगल स्टोरी बूथों पर पहली मंजिल बनाने के लिए उनकी तरफ से विभाग के मंत्री से मुलाकात की गई थी। इस संबंधी उन्हें सभी दस्तावेज और पड़ोसी राज्यों में चल रहे बूथों के निर्माण के बारे में बताया था। उस समय उन्होंने व्यापार मंडल के सामने हामी भरी थी। लेकिन अब गमाडा इस तरह सख्ती कर रहा है, जो कि ठीक नहीं है। शहर के अन्य हिस्सों मेें गमाडा खुद बाजारों में पहली मंजिल बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed