फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali election deportment, vote, mohali dc,

चूके तो नहीं बनवा पाएंगे अपना वोट

Fri, 09 Sep 2016 09:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 09 Sep 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
mohali election deportment, vote, mohali dc,
NOTA in PU Election - फोटो : अमर उजाला
जिले में वोटर सूचियों के संशोधन का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में जिनकी व्यक्ति की उम्र एक जनवरी 2017 को 18 साल या इससे अधिक होगी। वह व्यक्ति वोट बनवा सकता है। यह जानकारी डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी डीएस मांगट ने दी। इस मामले को लेकर उन्होंने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों के साथ मीटिंग की। उन्होंने नेताओं से कहा कि जिन लोगों की उम्र 18 से 19 साल के बीच उन्हें वोट बनवाने के लिए जागरूक करें। जिला प्रशासन की और से विशेष मुहिम चलाई जाएगी, ताकि कोई व्यक्ति अपनी वोट बनवाने से वंचित न रह जाए। उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। दावे व ऐतराज सात अक्तूबर तक दिए जा सकते हैं। वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 2 जनवरी 2017 को होगी। वहीं, 11 सितंबर 25 सितंबर को बूथ स्तर पर बूथ लेवल अफसर दावे व ऐतराज लेंगे। उन्होंने बताया कि फार्म बीएलओ के अलावा चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसर, सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसर के दफ्तर में भी जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर ऑनलाइन भी भरा जा सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे बनेगी या कटेगी वोट
तहसीलदार हरदीप सिंह ने बताया कि वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर छह भरना होगा। वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर सात, सुधार के लिए फार्म नंबर आठ, रिहायश बदलने के लिए फार्म नंबर आठ भरना होगा।
विज्ञापन


फोटो गलत तो ऐसे होगा सुधार
फोटो वोटर सूची में यदि फोटो गलत छपी है या फोटो दर्ज नहीं है तो वोटर की तरफ से फार्म नंबर आठ समेत पासपोर्ट साइन की फोटो संबंधित अधिकारियों को देनी होगी। इस मौके पर राजनीति पार्टियों के नुमाइंदों को आरंभिक प्रकाशन के संबंध में हॉर्ड कॉपी व सीडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हलकों में बने 726 बूथ
तहसीलदार हरदीप सिंह ने बताया कि जिले के तीन विधान सभा हलकों में 726 पोलिंग स्टेशन व बूथ लेवल अफसर नियुक्त किए गए हैं। जो कि 11 व 25 सितंबर को अपने पोलिंग स्टेशनों में लोगों के ऐतराज व दावे प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed