फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali crime increase every eighth day murder in city

Mohali Crime: हर आठ दिन बाद मोहाली में हो रहा मर्डर, 50 दिन में हुई छह हत्याएं, गोलीकांड और गैंगवार भी

Mon, 21 Oct 2024 03:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संदीप कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संदीप कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2024 03:40 PM IST
सार

ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) का शहर मोहाली अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। वहीं मोहाली में अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है। मोहाली में हर आठ दिन बाद मर्डर हो रहा है। 

विज्ञापन
Mohali crime increase every eighth day murder in city
माैके पर तैनात पुलिस बल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली में संगीन अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात तो यह है कि अब गोलीकांड और गैंगवार भी होने लगे हैं। बड़े गैंगस्टर व उनकी गैंग में काम करने वाले गूर्गे मोहाली से पकड़े जा रहे हैं। मोहाली जिले में हर 8 दिन बाद हत्या हो रही है। पिछले 50 दिनों (यानि 1 सितंबर से 17 अक्टूबर तक) जिले में 6 हत्याएं हुई जबकि पुलिस ने तीन मामले रॉबरी और 14 मामले हत्या के प्रयास के दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


यह डाटा चौंकाने वाला है। डेढ़ महीने में ऐसे संगीन अपराध होना शहर में अमन और कानूनी की स्थिति पर संकट दर्शाता है। बीती सरकार की तरह आप सरकार में भी आपराधिक घटनाएं कम नहीं हुई है। इसके अलावा कई आपराधियों को हथियारों के साथ मोहाली बॉर्डर एरिया से पकड़ा गया है। मध्यप्रदेश से हथियारों की तस्करी बढ़ी है। गैंगवार में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने जिन हथियार तस्करों को पकड़ा उन्होंने पूछताछ में माना कि हथियार की तस्करी मध्यप्रदेश से होती है। पुलिस अब तक यक नेटवर्क को तोड़ नहीं पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस अपराधियों को पकड़कर जेलों में तो धकेल रही है लेकिन अपराध जगत में नए युवा जुड़ते जा रहे हैं जिससे वारदातें भी बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन

बेरोजगारी और नशे की वजह से बढ़ा अपराध

एक बेरोजगारी और दूसरा नशा इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। छोटी उम्र के युवा बड़े अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। गैंगस्टर बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर उनसे हत्या, रंगदारी, डकैती व फायरिंग जैसे अपराध करवा रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने फायरिंग व हत्या के मामले में 5 नाबालिग को गिरफ्तार किया है जो जीरकपुर व डेराबस्सी में फायरिंग व हत्या मामले में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुरा में व्यक्ति की हत्या

14 सितंबर की रात को जगतपुरा में चौहान नाम के शख्स की कुछ युवकों ने गंडासी मारकर हत्या कर दी थी। युवक की उम्र महज 22 साल थी। रंजिश के चलते उसका कत्ल हुआ। इस मामले में आधा दर्जन युवकों पर सोहाना थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। कुछ हमलावरों को पुलिस पकड़ चुकी है कुछ की गिरफ्तारी बाकी है।

ढकौली में पेंटर मुकेश का मर्डर

24 सितंबर को ढकौली के वसंत विहार फेज-3 में पेंटर मुकेश की एक नाबालिग ने ईंट और पाए से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शव को गंदे नाले में फैंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। शराब के नशे में अपशब्द बोलने पर नाबालिग ने हत्या की थी क्योंकि वह खुद भी नशे में था।

सेक्टर-71 में पत्नी की हत्या

25 सितंबर को सेक्टर-71 की एक कोठी में रसोईया का काम करने वाले व्यक्ति हम बहादुर ने शराब के नशे में अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने पहले इसे सुसाइड दिखाया लेकिन भाई ने हत्या की जांच करने को कहा तो खुलासा हुआ। यह मामला मटौर थाने में दर्ज हुआ था।

जीरकपुर में नाबालिग को चाकू से गोदा

1 अक्टूबर को पटियाला चौक (जीरकपुर) हाइवे किनारे मां के सामने नाबालिग युवक की उसके ही दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक कृष्णा मेहरा की उम्र महज 17 साल थी। दो युवकों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। हत्या की वजह यह थी कि उसके दोस्त कृष्णा को अपराध करने के लिए उस पर दवाब बना रहे थे और उसने दोस्तों को मना कर दिया था।

डेराबस्सी में व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

5 अक्टूबर को डेराबस्सी में पंचायती फरमान से खफा आरोपी ने एक अन्य साथी के साथ गांव रामपुर बहाल निवासी कर्मजीत सिंह की ड्यूटी जाते समय सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरोपी भिंदर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। हत्या का कारण भिंदर का चाल-चलन ठीक न होने के कारण गांव की पंचायत ने फरमान जारी कर गांव में आने पर प्रतिबंध लगाया था। यह पंचायत कर्मजीत ने करवाई थी। आरोपी को इसी की रंजिश थी।


फेज-1 में युवक की चाकू से हत्या

14 अक्टूबर को फेज-1 में रहने वाले सूरज की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सूरज की हत्या दशहरे वाले दिन की थी जब वह दोस्तों के साथ बलौंगी दशहरा देखने गया था। हत्या मामले में अज्ञात पर बलौंगी थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed