फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali : Controversy over offering Namaz at a place adjacent to the park

मोहाली : पार्क से सटी जगह पर नमाज पढ़ने पर विवाद

Sat, 27 Mar 2021 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mohali : Controversy over offering Namaz at a place adjacent to the park
मोहाली। नमाज अदा करने को लेकर मुस्लिम समाज और शिव सेना हिंद के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। यह विवाद गांव मोहाली में पार्क के साथ सटी खाली जगह में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ। शिव सेना हिंद के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों को नमाज अदा करने से रोका और पुलिस को इस जगह पर अवैध कब्जा करने की शिकायत भी दी। उधर, मुस्लिम समाज के लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

शिव सेना हिंद पंजाब के नेता निशांत शर्मा और अरविंद गौतम ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने गांव के पार्क के पास खाली जगह पर कब्जा करने की नियत से वहां नमाज अदा करना शुरू कर दिया था। इस जगह के चारों ओर बांस गाड़ दिए गए थे। इसकी शिकायत फेज-1 थाना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, अहले सुन्नत गरीब नवाज संस्था के प्रधान शकील खान ने कब्जे के आरोपों को सिरे खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग वहां जगह खाली होने के कारण नमाज अदा करने आते हैं। चारों तरफ बांस इसलिए लगाए हैं, जिससे वहां लोग गंदगी न फेंकें। गमाडा को मस्जिद निर्माण के लिए जमीन अलॉट करने के लिए आवेदन किया हुआ है। अभी खुली जगह में नमाज अदा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकील खान के इस दावे पर निशांत शर्मा का कहना है कि अलाटमेंट के बिना किसी जगह की हदबंदी करना गैरकानूनी है। अगर प्रशासन ने कब्जा नहीं हटवाया तो कार्यकर्ता खुद कब्जे को हटा देंगे। इस विवाद को लेकर थाना फेज-1 के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। यह मामला सिविल प्रशासन के अधिकार क्षेत्र का है। किसी भी पक्ष को कानून और शांति व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed