फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Attack: state special operation cell arrested one accused from Delhi

मोहाली हमला: दिल्ली से एक नामी सिंगर का करीबी साथी गिरफ्तार, निशान सिंह को भी मोहाली लाई पुलिस

Fri, 13 May 2022 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 May 2022 02:56 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक जगदीप सिंह कंग एक पंजाबी नामी गायक का करीबी बताया जा रहा है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। दूसरी तरफ फरीदकोट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए निशान सिंह को स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसओएस) की टीम मोहाली ले आई।

विज्ञापन
Mohali Attack: state special operation cell arrested one accused from Delhi
मोहाली हमले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले के मामले की जांच तेज हो गई है। जल्दी ही केस की सारी परतें खुलने की उम्मीद है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने  जगदीप सिंह कंग नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कंग को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे नौ दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जगदीप सिंह कंग एक पंजाबी नामी गायक का करीबी बताया जा रहा है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। दूसरी तरफ फरीदकोट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए निशान सिंह को स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसओएस) की टीम मोहाली ले आई। साथ ही अब इस इससे हमले के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को आरोपी का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इस दौरान उसे हथकड़ी लगाई हुई थी। गर्मी ज्यादा होने से आरोपी ने अपना मुंह सफेद परने से कवर किया हुआ था और जबकि निकर और शर्ट पहनी हुई थी। इस दौरान आरोपी के वहां पहुंचने की भनक मीडिया को लग गई, तो वहां भी काफी समय में मीडिया कर्मी पहुंच गए। 
विज्ञापन


हालांकि आरोपी फरीदकोट पुलिस के पास पांच दिन के रिमांड पर चल रहा है। लेकिन मुख्यालय पर हमला गंभीर माना जा रहा है। ऐसे में टीम उसे मोहाली ले आई है। इसके साथ ही उम्मीद है कि अब अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी आरोपी से पूछताछ करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस केस को हल करने में निशान सिंह अहम भूमिका निभा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ मई को पुलिस खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हमला हुआ था लेकिन अभी तक यह मामला पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास केस के संबंध में महत्वपूर्ण लीड है। जल्दी ही सारी कहानी से पर्दा उठ जाएगा। हर तथ्य पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed