{"_id":"637861536b0810733c6fb87e","slug":"mohali-aig-ashish-kapoor-wife-questioned-in-disproportionate-assets-case-by-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईजी आशीष कपूर की पत्नी से ढाई घंटे पूछताछ, विजिलेंस ने पूछे 30 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईजी आशीष कपूर की पत्नी से ढाई घंटे पूछताछ, विजिलेंस ने पूछे 30 सवाल
Sat, 19 Nov 2022 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:23 AM IST
सार
विजिलेंस ब्यूरो कई महीने से एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति संबंधी शिकायत की जांच कर रही है। कई बार उनसे पूछताछ भी हो चुकी है। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो की तकनीकी टीम ने सेक्टर-88 मोहाली में बनाए गए उनके घर में दबिश दी थी।
विज्ञापन
एआईजी आशीष कपूर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद एआईजी आशीष कपूर की मुश्किलें विजिलेंस ब्यूरो ने बढ़ा दी हैं। अब इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने उनकी पत्नी कोमल कपूर से पूछताछ की है। शुक्रवार को ढाई घंटे तक पूछताछ के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने उनसे तीस सवाल किए। आखिर में विजिलेंस की तरफ से उन्हें एक प्रोफार्मा सौंपा गया है, जिसे दिसंबर माह तक भरकर वापस देना होगा।
सूत्रों से पता चला है कि एआईजी की पत्नी करीब 11 बजे विजिलेंस ब्यूरो के आफिस पहुंच गई थीं। अधिकारियों ने कोमल से डेढ़ बजे तक पूछताछ की। इस दौरान विजिलेंस ने उनकी संपत्ति, घर, बच्चों की पढ़ाई लिखाई के खर्च और अन्य चीजों से संबंधित सवाल किए। साथ ही उनकी आय के साधन व बैंक लॉकरों को लेकर प्रश्न पूछे। आखिर में उन्हें एक प्रोफार्मा सौंपा गया। हिदायत दी गई कि उसे भरकर विजिलेंस को सौंप दें। यह पहला मौका है जब विजिलेंस ने एआईजी की पत्नी से पूछताछ की है। इससे पहले इसी मामले में उन्होंने जिला अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी। अदालत ने विजिलेंस ब्यूरो को आदेश दिए हैं कि जब भी उन पर केस दर्ज किया जाए तो तीन दिन पहले उन्हें नोटिस दें।
कई बड़े मामलों का खुलासा कर चुके हैं आशीष
विजिलेंस ब्यूरो कई महीने से एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति संबंधी शिकायत की जांच कर रही है। कई बार उनसे पूछताछ भी हो चुकी है। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो की तकनीकी टीम ने सेक्टर-88 मोहाली में बनाए गए उनके घर में दबिश दी थी। इस दौरान सारे घर की पैमाइश की गई थी। घर की लोकेशन काफी अहम है। एआईजी खुद विजिलेंस में रह चुके हैं। उन्होंने कई बड़े मामलों का खुलासा तक किया था।