फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Administration imposed Night curfew due to surge in covid-19 cases

बढ़ते कोरोना से प्रशासन चिंतित : मोहाली में भी लगा नाइट कर्फ्यू, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

Fri, 12 Mar 2021 02:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Mohali Administration imposed Night curfew due to surge in covid-19 cases
- फोटो : फाइल फोटो।

मोहाली में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पंजाब के छह अन्य जिलों की तर्ज पर अब मोहाली में शुक्रवार रात से नाईट कर्फ्यू लगेगा। इस संबंध में प्रशासन ने सारा खाका तैयार कर लिया है। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। शुक्रवार सुबह अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया। बता दें कि इस दौरान जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी।

विज्ञापन


डीसी गिरीश दियालन ने जानकारी मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया महामारी से निटपने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने लोगों को हिदायत दी है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। बता दें कि महामारी से मौतों के मामले में मोहाली ट्राइसिटी में पहले स्थान पर है। मोहाली जिले में अब तक कोरोना से 394 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1100 से अधिक सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन


चालान भी कटेंगे, स्पेशल टीमें गठित
जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने तय किया है कि अब बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोह आदि में भी नजर रखी जाएगी। मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएंगे। अगर कहीं क्षमता से अधिक लोग जमा होते है तो चालान किए जाएंगे। पुलिस को भी सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। वहीं, किसी भी प्रकार की बीमारी संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में लग चुका नाइट कर्फ्यू
पंजाब के जालंधर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और मोहाली जिलों में प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed