फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali accident: Case registered against fair organizers, administration formed inquiry committee

मेला आयोजकों पर केस दर्ज, झूला गिरने से सभी घायलों की अस्पताल से छुट्टी

Tue, 06 Sep 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mohali accident: Case registered against fair organizers, administration formed inquiry committee
मोहाली। फेज-आठ स्थित दशहरा ग्राउंड में रविवार रात हुए झूला हादसे को पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। फेज-आठ थाना पुलिस ने मेला आयोजक मुकेश शर्मा निवासी जयपुर समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जो राजस्थान में दबिश दे रही हैं। वहीं, प्रशासन ने भी हादसे की जांच के लिए एक समिति बनाई है। यह समिति 48 घंटे में जांच रिपोर्ट डीसी अमित तलवार को सौंपेगी। समिति एडीसी अमनिंदर कौर बराड़ के नेतृत्व में जांच करेगी। इसमें टेक्निकल और सिविल के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इसके अलावा इंडस्ट्री, निगम और गमाडा के अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सांसद मनीष तिवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से झूला हादसे की न्यायिक जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर मोहाली के डीसी अमित तलवार को टैग भी किया है। तिवारी ने कहा है कि मोहाली की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और जानकर दुख हुआ है। घायलों के त्वरित ठीक होने की कामना करते हैं। इस हादसे के आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

मेला आयोजकों के खिलाफ पांच धाराओं में केस दर्ज
फेज- आठ थाना पुलिस ने मेला आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा-336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना), 287 (लापरवाही) 341 (गलत तरीके से रोक लगाने की सजा) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
फेज-आठ स्थित दशहरा ग्राउंड में रविवार की ड्रॉप टावर झूला अचानक टूटकर 50 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया था। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इनमें से 16 लोगों को फेज-छह स्थित सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया था। इनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। इन सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। झूम में 35 लोग सवार थे।

हादसा फायर से संबंधित नहीं: मेयर
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सोमवार को दशहरा ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ निगम की पूरी टीम थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह का हादसा न हो इसके लिए आयोजन की अनुमति के लिए एक टीम जल्द बनाई जाएगी। जो मेला शुरू होने से पहले आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा से संबंधित मानकों की जांच करेगी। मेयर ने कहा कि फायर सेफ्टी संबंधी परमिशन ली गई थी, लेकिन यह हादसा इससे संबंधित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed