फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLA's gunmen accused of stalking a girl; two policemen arrested.

Mohali News: विधायक के गनमैनों पर लड़की का पीछा करने का आरोप, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
MLA's gunmen accused of stalking a girl; two policemen arrested.
मोहाली। सेक्टर-68 में एक सोसाइटी के बाहर युवती का पीछा करने, उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने और विरोध करने पर उसके भाई व रिश्तेदारों पर कार चढ़ाने की कोशिश के मामले में बठिंडा के विधायक के गनमैनों पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एसएसपी मोहाली से 9 जुलाई तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब कर ली है। आयोग ने किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में गुरपिंदर और गुरमीत शामिल हैं। दोनों पंजाब पुलिस लाइन में तैनात हैं और घटना के समय सिविल कपड़ों में मोहाली आए हुए थे। फेज-11 थाना प्रभारी अमन वैदवान ने बताया कि दोनों आरोपी किसी विधायक के गनमैन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों कांस्टेबल हैं और उनके पास कोई सरकारी पिस्टल नहीं थी। हालांकि उनकी पुलिस वर्दी स्कॉर्पियो में टंगी मिली थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार शुक्रवार रात वह अपनी बहन के साथ बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान सफेद स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लगातार हॉर्न बजाकर और हाई बीम लाइट जलाकर वाहन रुकवाने की कोशिश की तथा युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया। दोनों भाई-बहन किसी तरह सेक्टर-68 में अपनी सोसाइटी पहुंचे लेकिन आरोपी वहां तक भी उनका पीछा करते हुए आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि सोसाइटी के बाहर मौजूद दो रिश्तेदारों ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की तो चालक ने तेज रफ्तार से वाहन उनकी ओर मोड़ दिया और कार चढ़ाने का प्रयास किया। शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना के वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में आयोग बेहद गंभीर है। आयोग ने एसएसपी मोहाली को वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराकर 9 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed