फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLA wrote to the urban minister - Gamada should remove the problems of the people

अब लोगों की दिक्कते दूर करेगा गमाडा, विधायक ने शहरी मंत्री को लिखा पत्र

Fri, 28 Oct 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
MLA wrote to the urban minister - Gamada should remove the problems of the people
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के अधीन आने वाले वाले मोहाली हलके की दिक्कतें जल्दी ही दूर होंगी। इस दिशा में इलाके के विधायक कुलवंत सिंह ने पहल की है। उन्होंने इस मामले में राज्य के शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। इसमें कहा हक् कि इलाके की दिक्कतों को दूर करने के लिए पहल के आधार पर नवंबर में मीटिंग बुलाई जाए। जिसमें मौके पर लोगों की दिक्कतों का हल किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मंत्री लोगों की दिक्कतों को पहल के आधार पर सुनेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने पत्र में लिखा है कि मोहाली हलके का लगभग 80 प्रतिशत इलाका गमाडा द्वारा द्वारा विकसित और और मेंटेंन किया जा रहा है। ऐसे में कई ऐसे मामले में है, जिनकी तरफ गमाडा द्वारा बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां तक पुडा की अन्य अथॉरिटीज की तुलना में सरकार को गमाडा से सबसे ज्यादा आमदन होती है। फिर भी गमाडा द्वारा अलग-अलग प्रोजेक्टों के लिए एक्वायर की जमीन से प्राप्त आमदन को संबंधित एरिया और प्रोजेक्ट में जरूरत सहूलियतें मुहैया करवाने के लिए खर्च नहीं किया जा रहा है। विधायक ने पत्र में यह भी लिखा है कि हलके के निवासी उनको जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग को लेकर बार-बार उनसे संपर्क कर रहे हैं। इसलिए उनकी मांग है कि इस मामलों के हल के लिए एक मीटिंग जरूर की जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान पत्र के साथ विधायक ने मंत्री को गमाडा द्वारा किए जाने वाले और लंबित पड़े महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट भी भेजी गई हैं। याद रहे कि जब अमन अरोड़ा को संबंधित विभाग सौंपा गया था। इसके बाद उन्होंने मोहाली में चल रहे सारे प्रोजेक्टों का दौरा किया था। साथ ही पहल के आधार पर उन्हें पूरा करने के आदेश अधिकारियों को दिए थे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह हर महीने इस संबंधी प्रगति रिपोर्ट भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed