{"_id":"61debbec22d5c6340a7c22b2","slug":"miss-universe-harnaaz-kaur-sandhu-says-that-her-mother-always-inspired-her-to-reach-this-milestone","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा दिवस: मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू बोलीं- खुद पर विश्वास रखकर ही पहुंच सकते हैं मंजिल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा दिवस: मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू बोलीं- खुद पर विश्वास रखकर ही पहुंच सकते हैं मंजिल तक
Wed, 12 Jan 2022 05:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:00 PM IST
सार
मिस यूनिवर्स बनी 21 वर्षीय हरनाज कौर संधू ने कहा कि मां ने हमेशा प्रेरित किया है। आज हरनाज कौर संधू अपने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों की युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
विज्ञापन
हरनाज संधू
- फोटो : instagram/harnaazsandhu_03
विस्तार
पंजाब के मोहाली शहर की बेटी हरनाज कौर संधू ने 21 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर साबित कर दिया है कि देश की बेटियां किसी से कम नहीं। आज वह अपने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों की युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
विज्ञापन
हरनाज बताती हैं कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मां ने हमेशा प्रेरित किया। उनकी मां ऐसे समय में गायनोकॉलाजिस्ट बनी थीं, जिस दौरान लड़कियों को पढ़ने तक की इजाजत नहीं होती थी। इसी तरह मैं उनकी राह पर चलते हुए उन लड़कियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती थी।
विज्ञापन
हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स के मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ा परिश्रम किया है। उन्होंने मन में जो ठाना उसे पाने के लिए मेहनत की। उन्होंने कहा कि आप अपने लिए सच्चे रहें और खुद पर विश्वास करके मेहनत करें। दूसरों से खुद की तुलना करना बंद करें। तभी आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
लोगों से उन गंभीर विषयों और चीजों के बारे में बात करनी चाहिए, जो हमारे आसपास और दुनिया में चल रही हैं। क्योंकि आपको समझने की जरूरत है कि जब तक आप अपने लिए नहीं बोलेंगे, तब तक आप आगे नहीं बढ़ सकते।
ऐसे में अपने लिए खड़ा होना और बोलना जरूर सीखें। क्योंकि आप अपने जीवन के लीडर हैं। दुनिया को दिखा दीजिए कि आप क्या हैं। क्योंकि हर एक व्यक्ति अपने आप में नायाब होता है। मैंने अपने आप पर विश्वास किया है तो ही आज मैं इस स्थान पर पहुंच पाई हूं।