फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Miscreants fired on DSP's car, police caught both of them by shooting them in the leg.

Mohali News: बदमाशों ने डीएसपी की गाड़ी पर की फायरिंग, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दोनों को दबोचा

Sun, 17 Dec 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Miscreants fired on DSP's car, police caught both of them by shooting them in the leg.
मोहाली/लांडरां/बनूड़। लांडरां रोड पर शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीआईए टीम मोहाली और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राजपुरा (पटियाला) निवासी प्रिंस और कुरुक्षेत्र निवासी कर्मजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाशों से दो पिस्टल बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में बीते चार दिनों में यह दूसरा बड़ा एनकाउंटर है। इससे पहले बुधवार को पीरमुछल्ला में एजीटीएफ ने हिरासत से भागने की कोशिश करने पर गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा की टांग में गोली मारकर उसे पकड़ा था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि लांडरां से गन प्वाइंट पर लूटी गई स्विफ्ट कार में बदमाश प्रिंस और उसका साथी कर्मजीत सवार हैं। इसके बाद सीआईए टीम ने लांडरां में नाकाबंदी कर दी लेकिन आरोपी नाका तोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर डीएसपी गुरशेर संधू और सीआईए टीम ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें एक सुनसान इलाके में घेर लिया। कार में सवार प्रिंस और कर्मजीत सिंह ने डीएसपी की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने डीएसपी की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इससे गाड़ी का अगला शीशा टूट गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। प्रिंस की टांग पर दो गोलियां और कर्मजीत की टांग पर एक गोली लगी। दोनों तरफ से 10 के करीब राउंड फायरिंग हुई। दोनों के घायल होने पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में 28 नवंबर को लूटी था टैक्सी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आठ वारदातों में शामिल हैं। उन्होंने मोहाली में गन प्वाइंट पर तीन गाड़ियां छीनी हैं। इसके अलावा एक सरकारी ठेकेदार को भी गन प्वाइंट पर अगवा करने की कोशिश की थी। एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि 28 नवंबर को दोनों आरोपियों ने बाकरपुर से आगे एचपी पेट्रोल पंप से एक टैक्सी राइड बुक की थी। सेक्टर-115 निवासी टैक्सी ड्राइवर जतिंदर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर पहुंचे। दोनों आरोपियों ने कहा कि उन्हें सेक्टर-114 में आंसल जंक्शन के अंदर पड़ती हरभजन सोसाइटी मे जाना है। हरभजन सोसाइटी से 400 मीटर पहले सुनसान जगह पर उल्टी का बहाना बनाकर आरोपियों ने कार रुकवा ली और जतिंदर पर पिस्टल तानकर उसका पर्स और कार छीन लिया। पर्स में दस हजार रुपये थे। बाद में दोनों जतिंदर को टैक्सी से बाहर फेंककर फरार हो गए। एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि आरोपियों ने एक महिला से गन प्वाइंट पर उसकी थार कार छीनी थी। इसके अलावा बरिस्टा रेस्टोरेंट से एक सरकारी ठेकेदार को अगवा करने का प्रयास भी किया था लेकिन कामयाब नहीं हुए थे। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे।


दोनों अपनी गैंग कर रहे थे तैयार
एसएसपी संदीप गर्ग ने कहा कि फिलहाल जांच में सामने आया है कि दोनों किसी बड़े गैंग से नहीं जुड़े हुए थे। पकड़े गए दोनों बदमाशों की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों अपनी गैंग बना रहे थे। उनकी गैंग से 7 से 8 और लोग भी शामिल हैं। पुलिस को उनके नाम मिल गए हैं। उनकी तलाश में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आरोपियों ने जीरकपुर व खरड़ एरिया में रंगदारी भी मांगी थी, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed