फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Miscreants beat up food delivery boy, tried to rob him of money

Mohali News: बदमाशों ने फूड डिलीवरी बॉय से की मारपीट, पैसे लूटने की कोशिश

Sun, 18 Feb 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up food delivery boy, tried to rob him of money
मोहाली। वाईपीएस चौक के पास कौमी इंसाफ मोर्चे के धरने में एक फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उससे लूट की भी कोशिश की गई। फूड डिलीवरी बॉय के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में पांच टांके लगाने पड़े। अस्पताल से एमएलआर थाना पुलिस को भेजी गई है।नयागांव निवासी पीड़ित फूड डिलीवरी बॉय सुमित सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे फूड डिलीवर कर वह वाईपीएस चौक के पास से गुजर रहा था। उसे भूख लगी थी। उसने सोचा कि कौमी इंसाफ मोर्चे में लंगर मिल जाएगा इसलिए वह वहां चला गया। मोर्चे में निहंग सिखों के वेश में उसे तीन बदमाश मिले। उन्होंने उससे पूछा कि उसके बैग में खाने के लिए क्या है। इस पर उसने कहा कि अभी उसके पास कोई ऑर्डर नहीं है। वह खुद लंगर खाने वहां आया है। इसके बाद तीनों में से एक ने कहा कि वह वहीं बैठ जाए वह लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर कुछ मंगा लेते हैं। बाद ऑर्डर कैंसिल कर देंगे फिर पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने चिकन पिज्जा ऑर्डर कर दिया। फिर उसे चाय पीने के लिए दी। सुमित चाय पीने लगा तो वहां एक बुजुर्ग सिख आ गए। उन्होंने भी उनसे चाय मांगी। इस पर एक ने कहा कि यह चाय सिर्फ इस डिलीवरी बॉय के लिए है। इस पर बुजुर्ग जाने लगे। जाते हुए उन्होंने सुमित से धीरे से कहा कि ये लोग बदमाश हैं, तुम यहां से जल्दी से निकल जाओ।
विज्ञापन

सुमित का आरोप है कि चाय पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। इसी बीच चिकन पिज्जा आ गया। सुमित ने तीनों के साथ मिलकर चिकन पिज्जा खाया और घर जाने की बात कही। इस पर तीनों ने कहा कि वह रात में वहीं रुक जाए। इन्कार कर जब सुमित बाइक स्टार्ट कर जाने लगा तो तीनों ने उसे दबोच लिया और तेज धक्का दिया। इससे वह बाइक समेत गिर पड़ा जिससे पैर में चोट गई। फिर उन्होंने उसके सिर पर कड़े से कई वार किए और पैसे लूटने की कोशिश की। सुमित ने शोर मचाया तो अन्य निहंग इकट्ठा हो गए। उन्होंने सुमित से कहा कि वह भाग जाए नहीं तो तीनों बदमाश उसे मार देंगे। इसके बाद सुमित वहां से जैसे-जैसे कर भाग निकला। कुछ दूर जाकर उसने अपने साथियों को बुलाया, जो उसे सिविल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed