फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minors who opened fire in Derabassi, one of 10th class and the other of 15 years

Mohali News: डेराबस्सी में गोली चलाने वाले नाबालिग, एक दसवीं का तो दूसरा 15 साल का

Tue, 23 Jul 2024 06:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Minors who opened fire in Derabassi, one of 10th class and the other of 15 years
डेराबस्सी। दो दिन पहले पुलिस स्टेशन के पास स्थित अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर में रंगदाारी की चिट्ठी देने के बाद बाइक सवार तीन लोग हवाई फायरिंग कर भाग निकले थे। एसएसपी मोहाली के मुताबिक तीनों लोग नाबालिग हैं और डेराबस्सी के रहने वाले हैं। इसका खुलासा अमर उजाला के हाथ लगे सबूतों से हुआ। वारदात को अंजाम देने वाला डेराबस्सी में पहले हुई गोलीबारी की वारदात में शामिल एक नाबालिग था, जो कि डेराबस्सी में बरवाला रोड के पास एक कॉलोनी में रहता है। मोटरसाइकिल चला रहा दूसरा साथी 15 साल से कम उम्र का है, वह घटना की रात अपने घर नहीं आया था। अगले दिन वह मोटरसाइकिल लेकर घर पर मौजूद था। उक्त नाबालिग के मोबाइल फोन में पिस्टल की फोटो भी है, जो घटना के बाद टोपी पहने एक लड़के के हाथ में दिख रही है। घटना के बाद मोटरसाइकिल से भाग रहे सीसीटीवी फोटो में एक नाबालिग मुंह पर काली टोपी लगाकर बैठा है, मोटरसाइकिल सवार की उसी लड़के के साथ फोटो अभी भी मोबाइल फोन में मौजूद है। इतना ही नहीं फोटो में टोपी पहनने वाले ने भी वही कपड़े पहने हुए हैं जो उसने घटना के वक्त पहने हुए थे। तीसरा नाबालिग डेराबस्सी के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने उन्हें कल शाम एक पार्क के पास से उठाया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने किया खुलासा
इस मामले में पुलिस ने रविवार को कोई खुलासा नहीं किया। अमर उजाला ने प्रकाशित खबर में खुलासा किया था कि पहले की तरह वारदात के लिए किसी नाबालिग बच्चे का इस्तेमाल किया गया होगा। इसका लिंक पहले की घटना से भी जुड़ा है।
विज्ञापन


पहले गोलीकांड का मास्टरमाइंड है जमानत पर
गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल से भाग रहे तीन लड़कों की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। इसमें बीच में एक टोपी पहने मास्टरमाइंड पिस्तौल पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। उसके साथी के मोबाइल फोन में पिस्टल के साथ दोनों की फोटो भी है। इस वारदात के टोपी पहनने आरोपी ने भी वही कपड़े पहने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में किसी को नहीं हो रहा विश्वास

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया नाबालिग काबू डेराबस्सी के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल स्टाफ के मुताबिक वह बहुत ही सीधा लड़का है, वह किसी से झगड़ा नहीं करता था। उसे गुमराह कर इस घटना में शामिल किया गया होगा। स्कूल रिकॉर्ड के मुताबिक वह दो दिन से स्कूल से अनुपस्थित था।


पिस्तौल के साथ फोटो का बढ़ रहा है क्रेज
इस मामले के अलावा देखा गया है कि नाबालिग बच्चों में पिस्तौल के साथ फोटो खींचने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ये इंस्टाग्राम पर भी रील्स में नजर आते हैं। इन आरोपियों में भी घटना के बाद रील बनाने की बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed