{"_id":"680018eed7bff139ad03e394","slug":"minor-girl-raped-case-registered-against-zirakpur-resident-couple-mohali-news-c-71-1-mli1005-127975-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, जीरकपुर निवासी दंपती पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, जीरकपुर निवासी दंपती पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग लकड़ी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मटौर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर जीरकपुर निवासी दंपती के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित युवती के पिता ने आरोप लगाए हैं कि जीरकपुर निवासी सोनू वर्मा व उसकी पत्नी ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया। मटौर थाने के तहत पड़ते क्षेत्र में ले जाकर उसे नशीले पदार्थ का सेवन करवाया। इसके बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यही नहीं उसकी बेटी को शादी के लिए मजबूर किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। नाबालिग बेटी ने तंग आकर यह जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया गया। थाना मटौर के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।