फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor girl gave birth to a girl child after rape

नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को दिया जन्म

Thu, 09 Dec 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Minor girl gave birth to a girl child after rape
मोहाली। दुष्कर्म से पीड़ित एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता की शिकायत पर सोहाना थाने में छत्तीसगढ़ निवासी अजात नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। जबकि वह अपने नाना-नानी के साथ घर पर रहती थी। जब वह दो साल पहले 7वीं कक्षा में पढ़ती थी तो उसकी दोस्ती आरोपी से हो गई थी। दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी, इसी चीज का आरोपी ने फायदा उठाया और आरोपी दोस्ती के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उससे मिलना भी छोड़ दिया। साथ ही उससे संपर्क भी नहीं किया। इसी बीच उसके पेट में अचानक दर्द हुआ तो उसने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद उसके पिता बदनामी के डर के मारे उसे चंडीगढ़ ले आए। चंडीगढ़ में उसने एक लड़की को जन्म दिया है। इसके बाद लड़की की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed