फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor girl gang-raped for two days in Kharar

खरड़ में नाबालिग लड़की को दो दिन बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 31 Jul 2020 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Minor girl gang-raped for two days in Kharar
खरड़। नाबालिग प्रवासी लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर रोपड़ पहुंच गई। इसके बाद अपने परिजनों को सूचित किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन

वहीं, खरड़ सिटी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी/342/328 व 4/6 पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरबाज सिंह और दीदार सिंह के रूप में हुई है। वहीं, सिटी पुलिस खरड़ से यह भी पता चला है कि 16 साल की उम्र में ही उक्त लड़की का विवाह कर दिया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई को नाबालिग लड़की मोरिंडा से खरड़ स्थित अपने घर छज्जूमाजरा के लिए आ रही थी। जब यह झुग्गियां मोड़ से थोड़ा आगे पहुंची तो दीदार सिंह नामक व्यक्ति उसे फुसलाकर अपने किराये के कमरे में ले गया। यहां कमरे में पहले से ही दूसरा व्यक्ति गुरबाज सिंह मौजूद था। इसके बाद दोनों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं दोनों ने नाबालिग लड़की को 24 जुलाई तक अपने कमरे में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद लड़की किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर अपने रिश्तेदारों के पास रोपड़ चली गई। यहां से उसने अपने परिजनों को फोन पर इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने वीरवार को पीड़ित लड़की का सरकारी अस्पताल खरड़ में मेडिकल चेकअप करवाया और इसके बाद उसके खरड़ अदालत में धारा-164 के तहत बयान भी दर्ज करवाए।
अदालत ने लड़की से पूछकर उसकी इच्छानुसार उसके मायके वालों के साथ भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में लड़की के बयानों पर कथित आरोपी गुरबाज सिंह और दीदार सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed