फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor arrested for stealing mobile from shop

दुकान से मोबाइल चुराने वाला नाबालिग गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2022 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Minor arrested for stealing mobile from shop
मोहाली। सोहाना स्थित मोबाइल की दुकान अमित कम्युनिकेशन में 11 जून को हुई चोरी को पुलिस ने सुलझा लिया है। एक नाबालिग को पकड़कर सोहाना पुलिस ने उसके कब्जे से 130 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। नाबालिग होने के कारण अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सिटी-2 सुखजीत सिंह विर्क ने प्रेसवार्ता करके की।
विज्ञापन

दुकान के मालिक अमित कुमार ने बताया कि वह मोबाइल, असेसरीज बेचते हैं। 11 जून की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके चला गया। अगली सुबह आकर देखा तो कि मोबाइल के डिब्बे तो पड़े हैं, लेकिन अंदर पड़े फोन गायब हैं। यह देख आसपास लोगों से पूछताछ की तो लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दुकान की पिछली तरफ देखा तो पता चला कि आरोपी दुकान की पिछली तरफ गड्ढा खोदकर अंदर दाखिल हुआ और अंदर से मोबाइल चोरी करके ले गया था।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में हो गया था कैद
जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोबाइल को एक बैग में भरकर ले गया। बैग में मोबाइल भरकर ले जाते की फोटो पुलिस को एक सीसीटीवी से बरामद हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना कमरा छोड़कर दूसरी जगह कमरा किराए पर लेकर रहना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा पकड़ में आया नाबालिग आरोपी
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने चोरी किए मोबाइल में से एक में अपना सिम डालकर चलाना शुरू कर दिया। चोरी किए मोबाइल में से एक एक्टिव होने के बाद पुलिस भी उसे पकड़ने में लग गई। उसकी बार-बार लोकेशन बदलने के कारण एक टीम दिल्ली में डेरा लगाकर बैठी रही और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने लगी। वह बार-बार फोन बंद कर देता था इसलिए उसे ढूंढने में दिक्कत आई। शुक्रवार को उसकी लोकेशन सेक्टर-22 चंडीगढ़ की मिली। इसके बाद वह सोहाना स्थित अपने कमरे में आ पहुंचा। वहां पहले से बैठी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 130 मोबाइल बरामद कर लिए।

पैसों के लिए होटल मालिक को बेचा चोरी किया फोन
जांच में सामने आया कि उसे पता था कि ट्राइसिटी में बिना बिल कोई भी मोबाइल नहीं खरीदेगा। यह सोचकर वह चोरी किए मोबाइल बेचने के लिए दिल्ली पहुंच गया लेकिन डील में कई दिन लगने के चलते दिल्ली में होटल में कमरा किराए पर लेकर रहने लगा। इस बीच उसके पास पैसे खत्म हो गए तो उसने होटल के किराए के एवज में एक मोबाइल होटल मालिक को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed