{"_id":"66ee24815f54e0d6b201382a","slug":"milk-thief-gang-active-in-the-city-coming-in-autos-and-stealing-milk-crates-from-outside-shops-mohali-news-c-71-1-mli1004-119749-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शहर में दूध चोर गिरोह सक्रिय, ऑटो में आकर दुकानों के बाहर से दूध के कैरेट कर रहे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शहर में दूध चोर गिरोह सक्रिय, ऑटो में आकर दुकानों के बाहर से दूध के कैरेट कर रहे चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली में आजकल दूध चोर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह ऑटो में आकर दुकानों के बाहर पड़े दूध के कैरेट चोरी करके ले जाता है। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है जिसमें ऑटो में आए कुछ युवक दुकानों के बाहर से दूध के कैरेट चोरी करके ले ले जाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
मोहाली करियाना एसोसिएशन के प्रधान गोपाल बंसल ने बताया कि पिछले डेढ़ 2 महीने से उनकी दुकानों के बाहर से दूध के कैरेट चोरी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सप्लायर जैसे ही दुकान के बाहर दूध के कैरेट रखकर जाता है। उसके बाद ऑटो में आए कुछ युवक वही कैरेट चोरी करके ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से लगातार उनकी दुकानों के बाहर से दूध चोरी हो रहा है।
इससे पहले भी वह पुलिस को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कर नहीं पकड़े गए। उन्होंने कहा कि उस ऑटो का नंबर उन्होंने नोट कर लिया है। उन्होंने इस संबंधी फेज-1 थाने में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी एसोसिएशन की तरफ से प्रशासन से मांग की गई है कि शहर में पीसीआर पार्टी की गश्त बढ़ाई जाए और इन चोरों को पकड़ा जाए।