फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Milk seller caught with 24 bottles of liquor

Mohali News: दूध बेचने वाला शराब की 24 बोतलों समेत काबू

Thu, 21 Nov 2024 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Milk seller caught with 24 bottles of liquor
मोहाली। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक दूध बेचने वाले को अवैध शराब की 24 बोतलों सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान सुच्चा सिंह के रूप में हुई है जो कि मोहाली में घरों में दूध डालने का काम करता है। आरोपी को फेज-1 थाना पुलिस ने काबू किया है। इसके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फेज-1 थाना पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक जिसने मोटरसाइकिल पर दूध के ड्रम लटकाए हुए थे को रोक कर तलाशी लेनी चाही तो वह भगाने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। जब उसके दूध के ड्रम की तलाशी ली तो उसमें से रॉयल जनरल शराब की 24 बोतलें बरामद हुई। यह शराब चंडीगढ़ में बिकने वाली थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed