'मेहरम मेरा अपना खून था, मैं क्यों मारूंगा?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं पिता हूं, कसाई नहीं ... जब मुझे मेहरम की दर्दनाक मौत की खबर मिली थी तो मैं पूरी तरह सुन्न हो गया था। कुछ पल के लिए तो ऐसा लगा मानो मेरी दुनिया ही उजड़ गई। कुछ इस तरीके से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे मेहरम के पिता वरिंदरपाल ने अमर उजाला से फोन पर अपना दुख जाहिर किया।
उन्होंने कहा कि उन पर बच्चे को अगवा या मारने के उन पर बे-बुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। कोई पिता अपने बेटे को कैसे मार सकता है। मेहरम मेरा खून था। मैं बहुत दुखी हूं। मैं तो यही आशा करता हूं कि तुरंत कातिल पकडे़ जाए। दुनिया के सामने मामले की सारी सच्चाई आए।
बरिंदर ने बताया कि उन्होंने मेहरम की मां को कोई धमकी भरा फोन नहीं किया था। बल्कि दोनों के बीच चल रहे तलाक के विवाद को निपटाने के लिए संपर्क कर रहे थे। हालांकि उनको इस केस फंसाकर बेवजह पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया अबेंसी को नहीं दी शिकायत
बरिंदर ने बताया कि वे लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। अपनी तरफ से उन्होंने शुरू से ही पुलिस को अपना सहयोग दिया है। साथ ही आगे भी जब मेरी जरूरत होगी। तो वे अपना सहयोग देंगे।
उन्होंने अपील है कि जल्दी ही मेहरम के आरोपियों को पकड़ा जाए। ताकि मेहरम को इसांफ मिल पाए।
वरिंदरपाल ने बताया कि उन्होंने मेहरम की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया अंबेसी को कोई शिकायत नहीं दी है। गलत ही ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे बच्चे की मौत से पहले ही दुख में है।