{"_id":"61c0e664e495a945ac16e9f6","slug":"medical-team-will-be-with-the-person-for-half-an-hour-after-vaccination-mohali-news-pkl4367223196","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के बाद आधा घंटा व्यक्ति के पास रहेगी मेडिकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के बाद आधा घंटा व्यक्ति के पास रहेगी मेडिकल टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग अब प्रशासन की ओर से तेज कर दी गई है और टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए सेहत विभाग को लोगों के घर-घर जाकर टीकाकरण की कार्रवाई को अंजाम देने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी डीसी मोहाली डा. ईशा कालिया की ओर से अमर उजाला के साथ साझा की गई और इसके लिए गूगल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लिंक भी जारी कर दिया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाकर टीकाकरण करवा सकें।
जानकारी के मुताबिक वीआईपी जिले में अधिकतर लोग अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते हैं और अपने कार्यों को लेकर अपने राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों में आना-जाना रहता है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेशों से लोगों का आना-जाना रहता हैं और अकसर कोरोना संक्रमण का शिकार होकर पहुंचते हैं। लेकिन अपनी सेहत जांच करवाने की बजॉय सीधा अपने कार्यों में लग जाते हैं। जो बाद में दूसरे लोगों के लिए परेशानी बनते हैं। दूसरी ओर, घर-घर टीकाकरण अभियान के तहत सेहत विभाग की टीम टीकाकरण की कार्रवाई को अंजाम देने के बाद आधा घंटा तक मौजूद रहेगी, जिससे कोई बीमारी होने पर विभाग की टीम मौके पर इलाज कर सकें।
स्वास्थ्य केंद्र जाने से कतराते हैं लोग
जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के बाद हालात ऐसे हुए कि अधिकतर लोगों ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाना कम कर दिया, जिसका असर यह हुआ कि सेहत विभाग की ओर से किए जाने वाला टीकाकरण अभियान में लोग शामिल नहीं होते थे। दूसरी ओर, धीमी चल रही टीकाकरण अभियान की रफ्तार तेज करने के लिए विभाग द्वारा लोगों घर-घर जाकर टीकाकरण करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इस संबंधी डीसी ईशा कालिया ने कहा कि जिले में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए घर-घर जाकर अभियान टीकाकरण किया जाएगा। व्यक्ति को 48 घंटे पहले ऑनलॉइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसके बाद सेहत विभाग की टीम घर पहुंचकर टीकाकरण की कार्रवाई को अंजाम देगी।