{"_id":"61c77bce2c81182397431055","slug":"medical-para-medical-volunteers-blocked-the-highway-mohali-news-pkl4372687136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल-पैरा मेडिकल वालंटियर्स ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल-पैरा मेडिकल वालंटियर्स ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन
खरड़। पंजाब भर के कोविड-19 मेडिकल व पैरा मेडिकल वालंटियर्स यूनियन की ओर से मांगों को लेकर में रोष रैली करते हुए रोष धरना देकर खरड़-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया।
यूनियन के प्रधान राजविंदर सिंह, चमकौर सिंह चन्नीं, शुभम बठिंडा, निर्मल बरनाला, गुरबीर पटियाला, नेहा होशियारपुर, प्रदीप पठानकोट, मलकीत मोगा, रीतू राणी, राकेश संगरूर, विकास फाजिल्का समेत कई अन्य नेताओं ने कहा कि यातायात जाम के दौरान मरीजों समेत अन्य जरूरतमंद लोगों को बिना रोक टोक के जाने दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाओं को बहाल किया जाए, अन्यथा संघर्ष और तेज किया जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने आगे आकर काम किया है और पंजाब सरकार के कोरोना फतेह मिशन में पूरा साथ दिया है। उन्होंने अपनी जानों को जोखिम में डाल कर काम किया है।
डीसी द्वारा धरने, प्रदर्शन व नारे लगाना, रैली निकालने व पांच से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी लगा दी गई है। डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा व थाना सिटी खरड़ के एसएचओ विजय कुमार प्रदर्शनकारियों को जाम खोलने के लिए कहते रहे, परंतु प्रदर्शनकारियों द्वारा एक ओर से सड़क को खोल दिया गया और एक ओर के ट्रैफिक को बंद रखा। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।