फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mazdoor union jammed outside labor commissioner's office for two hours

मजदूर यूनियन ने लेबर कमिश्नर दफ्तर के बाहर दो घंटे लगाया जाम

Sun, 16 Jan 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mazdoor union jammed outside labor commissioner's office for two hours
मोहाली। बनूड़ के गांव बासमां स्थित फ्रूडनबर्ग नोक नामक मजदूर यूनियन की ओर से शनिवार को लेबर कमिश्नर दफ्तर के बाहर दो घंटे तक रोड जाम करके अपना विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्होंने लेबर विभाग को यूनियन के पंजीकरण के लिए आवेदन दिया था। लेकिन 6 महीनों से फाइल विभाग के कमिश्नर की टेबल पर मंजूरी का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (पंजाब) के उपप्रधान विनोद चुघ के नेतृत्व में लेबर कमिश्नर कार्यालय के बाहर बनूड़ के गांव बासमां स्थित फ्रूडनबर्ग नोक प्राइवेट कंपनी में सैकड़ों की संख्या में बीती 14 दिसंबर से धरना दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को काम करते 8 से 10 साल हो गए हैं, लेकिन इन्हें पक्का नहीं किया जा रहा है। लेबर कमिश्नर के रवैये से परेशान होकर प्रदर्शनकारियों ने बीती 14 दिसंबर को लेबर कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसको शनिवार को 32 दिन पूरे हो गए। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने फेज-10 और 11 के लाइट प्वाइंट पर दोपहर 3 से 5 बजे तक रोड जाम करते हुए आवाजाही बंद कर दी, जिससे लोगों को रास्ते बदलकर दूसरे रास्तों से होकर निकलते समय भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एटक के उपप्रधान विनोद चुघ ने बताया कि जब तक यूनियन का पंजीकरण नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed