फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mayor unveiled the Teejmal Cricket Tournament trophy

Mohali News: मेयर ने तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राॅफी का किया अनावरण

Tue, 08 Apr 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mayor unveiled the Teejmal Cricket Tournament trophy
पंचकूला। तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट 15 अप्रैल से ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 पंचकूला में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने किया। उनके साथ पार्षद सुनीत सिंगला, जय कौशिक, समाजसेवी अनीश अग्रवाल भी थे। लैंडमार्क के प्रबंध निदेशक पंकज लिद्दो एवं विपिन लिद्दो ने कुलभूषण गोयल व अन्य मेहमानों का स्वागत किया और शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने पंकज लिद्दो एवं विपिन लिद्दो को बधाई देते हुए कहा कि भारत में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। युवाओं एवं बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेलों की ओर आकर्षित करना आवश्यक है। टूर्नामेंट के दौरान 15, 16, 18, 22, 23, 24 और 26 अप्रैल को मैच खेले जाएंगे। पंकज लिद्दो एवं विपिन लिद्दो ने बताया कि कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

टीमों का पंजीकरण 15 मार्च 2025 को हो चुका है, जिसमें 2 टीमें कश्मीर, एक शिमला, एक पानीपत, एक कुरुक्षेत्र, एक सहारनपुर और 10 टीमें स्थानीय हैं। खिलाड़ियों की आयु की कट आफ तिथि 1 अप्रैल 2004 रखी गई है। पंकज और विपिन लिद्दो ने बताया कि आल इन वन एजुकेशन अकादमी, सीएल चैंप्स, डिस्ट्रॉयर, ग्रीन शिवालिक, हंसराज क्रिकेट अकादमी, जेपी स्पोर्ट्स, करनाल टाइगर्स, कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, लक्ष्मी क्रिकेट, पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन, प्रूडेंशियल क्रिकेट क्लब, काजी 11 गंदेरबल, आरटीसीए शिमला, सौपिंस क्रिकेट, सनराइज क्रिकेट या टीडीएल क्रिकेट नर्सरी अपना दम दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट पूरी तरह से नाक आउट है। टीमों से किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया है। राउंड 1 और 4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल, 1 थर्ड रनरअप या 1 मैच फाइनल कुल 8 मैच होंगे। सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग टीशर्ट दी जाएंगी। फाइनल विजेता टीम को 2 लाख 21 हजार रुपये, दूसरे रनरअप को 1 लाख 21 हजार रुपये और तीसरे रनरअप को 51000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा, हर मैच में मैन आफ द मैच, बैट्समैन आफ द मैच, बालर आफ द मैच और प्लेयर आफ द टूर्नामेंट को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पहला मैच 15 अप्रैल को सुबह 6 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed