फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mayor kulwant singh, mohali citizen welfare, need based policy, mohali nagar nigam, mohali

मोहाली मेयर की 40 संस्थाओं के साथ मीटिंग, सभी की एक ही मांग

Fri, 06 May 2016 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 06 May 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
mayor kulwant singh, mohali citizen welfare, need based policy, mohali nagar nigam, mohali
मोहाली मेयर - फोटो : अमर उजाला
मोहाली मेयर कुलवंत सिंह ने नगर निगम भवन में 40 संस्थाओं के साथ मीटिंग की, जिसके तहत सभी ने बस एक ही मांग रखी। मीटिंग में फोरम के प्रधान परमजीत सिंह हैप्पी की अगुवाई में संस्थाएं पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। मेयर ने संस्थाओं को विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, डिप्टी मेयर मनजीत सेठी और निगम कमिश्नर उमाशंकर मौजूद रहे। मीटिंग में फोरम के नुमाइंदों ने नीड बेस्ड पॉलिसी लागू करने, शहर की अंदरूनी सड़कों पर सीवरेज सिस्टम को अपडेट करने, रिहायशी क्षेत्र में लगे मोबाइल टावरों को हटाने, रोड गलियों की ब्लॉकेज दूर करने, अंदरूनी सड़कों का लेवल ठीक करने, लोकल बस सर्विस शुरू करने के मुद्दों को उठाया। इसके साथ ही पीने वाले पानी की समस्या, लावारिस पशुओं व कुत्तों की समस्या का मामला भी मीटिंग में उठा।
विज्ञापन


स्कूल व डिस्पेंसरियों की कमी
संस्थाओं के नुमाइंदों का कहना था कि एक तो इलाके में डिस्पेंसरियों की काफी कमी है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में डिस्पेंस्‍ारियां खोलने की मांग की। शहर को बसे हुए कई साल बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक भी इलाके में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अलावा कोई स्कूल नहीं है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। इस कमी को तुरंत दूर किया जाना चाहिए। स्कूल न होने से बच्चों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है।
विज्ञापन


कब्रिस्तान का मामला भी उठा
फेज-9 के लोगों ने इस दौरान कब्रिस्तान का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस कब्रिस्तान शहर से बिल्कुल सटा हुआ है। जिससे इलाके के लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज-9 और 3 में बने कम्युनिटी सेंटर
मीटिंग में नुमाइंदों ने मांग की है कि फेज-9 और 3 में में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाए। ताकि, इलाके के लोग भी अपनी सुविधा अनुसार प्रोग्राम कर पाएं। वहीं, होटलों व रेस्टोरेंटों की लूट को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed