फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Market decorated, crowd gathered for shopping

बाजार सजे, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़

Mon, 10 Oct 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Market decorated, crowd gathered for shopping
जीरकपुर। त्योहारों के सीजन को देखते हुए बाजारों में दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। करवाचौथ का त्योहार 13 अक्तूबर को है। इसके लिए महिलाओं ने खरीददारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने विशेष तौर पर टेंट लगाकर कई जगहों पर महिलाओं के इस्तेमाल का सामान सजा दिया है। मेहंदी के स्टॉल भी लगाए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर सड़कों पर जाम की समस्या भी शुरू हो गई है। करवाचौथ के समान के साथ ही महिलाएं श्रंगार का सामान और सूट व साड़ी आदि की खरीददारी कर रही हैं। वीआईपी रोड पर रविवार को खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन

दुकानों के आगे लग रहे स्टॉल
त्योहारी सीजन के चलते शहर में रेहड़ी फड़ी, दुकानों के आगे स्टॉल आदि लगाकर लोग सामान बेचना शुरू कर देते हैं। इस कारण जाम की समस्या भी पैदा हो जाती है। पार्किंग न होने से बाजार में खरीदारी के लिए आ रहे लोग दुकानों के सामने रोड पर ही इधर उधर अपने वाहन पार्क कर देते हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है और मिनटों में होने वाले कामों को घंटों लग जाते हैं। सबसे अधिक समस्या वीआईपी रोड व लोहगढ़ एरिया, बलटाना मार्किट, जीरकपुर मेन बाजार व ढकोली गुरु नानक नगर की मार्केट पीरमुच्छल्ला मार्केट में जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
जीरकपुर में जाम की समस्या आम है लेकिन त्योहारों के चलते बाजारों में लगने वाली अवैध रेहड़ी फड़ी पर रोक लगाई जाएगी और पुलिस टीम की ओर से चेकिंग अभियान भी शुरू किया जाएगा। जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस को हिदायतें जारी की हैं कि वह सड़कों पर वाहन खड़े न होने दें। ऐसा करने वालों के चालान तो काटे जाएंगे साथ ही व्हीकल भी जब्त किए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-नवरीत सिंह विर्क, एसपी रूरल, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed