फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Many roads will remain closed for two days from today, traffic will be diverted on some

Mohali News: आज से दो दिन तक बंद रहेंगी कई सड़कें, कुछ पर डायवर्ट होगा ट्रैफिक

Mon, 02 Dec 2024 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Many roads will remain closed for two days from today, traffic will be diverted on some
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में तीन दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर शहर में सोमवार और मंगलवार के लिए पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान कुछ मुख्य सड़कें बंद रहेंगी, जबकि कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अगर इन दो दिनों में इन मार्गों से गुजरना है तो सबसे पहले पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी को देखकर निकलें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार दो दिसंबर को दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट, हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट, पोल्ट्री फार्म चौक, ट्रिब्यून चौक, आयरन मार्केट लाइट पॉइंट, गुरुद्वारा चौक, न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34); सरोवर पथ पर ओल्ड लेबर चौक (सेक्टर 18/19-20/21 चौक), एपी चौक (सेक्टर 7/8-18/19) और हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) पर वीवीआईपी के आवागमन के दौरान यातायात डायवर्ट/प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि 8:15 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक एयरपोर्ट से वीवीआईपी मूवमेंट के चलते यह सड़कें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट, हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट, पोल्ट्री फार्म चौक, ट्रिब्यून चौक, आयरन मार्केट लाइट पॉइंट, गुरुद्वारा चौक, न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34); सरोवर पथ पर ओल्ड लेबर चौक (सेक्टर 18/19-20/21 चौक), एपी चौक (सेक्टर 7/8-18/19) और हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक); विज्ञान पथ पर सेक्टर 4/5-8/9 चौक, न्यू बैरिकेड चौक (सेक्टर 3/4-9/10), सेक्टर 2/3-10/11 चौक और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) लाइट पॉइंट पर वीवीआईपी की आवाजाही के दौरान यातायात को डायवर्ट/प्रतिबंधित किया जाएगा। इन सड़कों पर सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक सामान्य वाहनों के लिए आवाजाही बंद रहेगी। इसके अलावा, वीवीआईपी आवागमन के चलते कुछ अन्य सड़यों पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित/डायवर्ट की जा सकती है। ट्रैफिक पर वास्तविक समय के अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर पल-पल की जानकारी सांझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-गवाही और ई-सम्मनिंग की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
एक जुलाई 2024 को देशभर में तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हुए पांच महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कई स्तर पर नए कानूनों के मुताबिक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। पुलिस स्तर पर सभी तरह के कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं, लेकिन अदालत के स्तर पर होने वाली ई-सम्मनिंग और ई-गवाही शुरू करने का इंतजार हो रहा है। तीन दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ई-गवाही और ई-सम्मनिंग का भी श्रीगणेश कर शुभारंभ करेंगे। पेक में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री तीन नए कानूनों की समीक्षा करेंगे और चंडीगढ़ पुलिस को अपने स्तर पर होने वाली कार्रवाई को देश में सबसे पहले 100 प्रतिशत लागू करने पर रिटर्न गिफ्ट भी देंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed