फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Many families including students are returning home, there is a fear of missile falling

Mohali News: छात्रों समेत कई परिवार लौट रहे घर, मिसाइल गिरने का है डर

Sun, 11 May 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Many families including students are returning home, there is a fear of missile falling
रेलवे स्टेशन पर घर जाने के लिए तैयार बच्चे। संवाद 
मोहाली। औद्योगिक क्षेत्र फेज-9 के नजदीक स्थित मोहाली रेलवे स्टेशन पर छात्रों, परिवारों और मजदूरों की भीड़ उमड़ रही है। अलग-अलग काॅलेजों के छात्रों का कहना है कि छुट्टियां कर दी गई हैं, इसलिए घर वापस जा रहे हैं। शनिवार शाम को रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इनमें से ज्यादातर शहर के अलग-अलग नामी काॅलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

वहीं शहर में कई नामी कंपनियों में काम करने वाले युवा और कुछ ऐसे व्यक्ति थे, जो कि घर जाने के लिए अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर बैठे गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। स्टेशन पर बैठकर भी कुछ लोगों में डर उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एयरपोर्ट भी है। चार बजे ऊना इंदौर ट्रेन जैसे ही पहुंचे लोग और छात्र भाग कर उसमें चढ़ कर बैठ गए। इससे पहले प्लेटफार्म पर बैठे हर कोई व्यक्ति अपने मोबाइल फोन पर जंग को लेकर चल रही खबरें या पोस्ट देखने में व्यस्त मिले।
विज्ञापन

डर है कि मिसाइल न गिर जाए
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यूनिवर्सिटी के चार छात्र जिनमें से तीन मेरठ के निवासी थी। तीनों ने ही एक ही दिन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। इनमें अभिषेक चौधरी, निखिल राणा और अर्नव तोमर ने बताया कि उनको तो यह डर सताने लगा था कि कोई मिसाइल न गिर जाए। इनके चौथे दाेस्त ग्वालियर निवासी पुशविंदर ने कहा कि शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ने छुट्टियां घोषित कर दी, उन्होंने तुरंत अपने परिवार को फोन कर सूचित किया कि वह शनिवार को ट्रेन से घर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्र अनामिका ने बताया कि वह आगरा की रहने वाली है। शुक्रवार को जब कालेज में छुट्टी हुई तो उस समय ट्रेन निकल चुकी थी। वह शनिवार को दोपहर में ही रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। अनामिका ने बताया कि जब से भारत-पाक के बीच जंग को लेकर खबर सुनने को मिल है, तब से ही उनको डर लग रहा था। इस दौरान उनके परिजनों ने भी उनको घर आने को कहा है। सेक्टर-83 आईटी सिटी में काम करने वाले अरुन कुमार मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जो हालात पंजाब में बन रहे हैं इस कारण वह अपने परिवार के साथ कंपनी से वर्क फ्राम होम लेकर घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed