फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Many children falling ill after eating porridge at Mohali

Mohali: फेज 9 के इंडोर स्टेडियम में 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, नाश्ते में गिरी थी छिपकली, मचा हड़कंप

Sat, 29 Jul 2023 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 01:11 PM IST
सार

फेज-9 स्थित स्टेडियम में बच्चों को सुबह के समय नाश्ता दिया जा रहा था। इस दौरान एक बच्चे ने खाने के पतीले में छिपकली पड़ी देखकर शोर मचाया। खाने में छिपकली होने का पता चलते ही मौके पर मौजूद शिक्षक घबरा गए।

विज्ञापन
Many children falling ill after eating porridge at Mohali
अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली के फेज-9 स्थित इनडोर स्टेडियम में सुबह बच्चों को दिए नाश्ते में छिपकली गिर गई। इसे खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। अभी 48 बच्चों को फेज-6 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
विज्ञापन


मौके से मिली जानकारी के अनुसार फेज-9 स्थित स्टेडियम में बच्चों को सुबह के समय नाश्ता दिया जा रहा था। इस दौरान एक बच्चे ने खाने के पतीले में छिपकली पड़ी देखकर शोर मचाया। खाने में छिपकली होने का पता चलते ही मौके पर मौजूद शिक्षक घबरा गए। वहीं कई बच्चों को मौके पर ही उल्टियां आने लगीं। इस पर उन्होंने आननफानन बच्चों को सिविल अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में आने के बाद सभी की हालत स्थिर है। यहां पर किसी को भी उल्टी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिपकली खाने में आ भी जाए तो घबराने की जरूरत नहीं 
डॉ. राजबीर ने बताया कि घरों में पाई जाने वाली छिपकली जहरीली नहीं होती है। दलिया में छिपकली गिरने का पता चलते ही बच्चों को घबराहट के कारण उल्टियां होने लगी थीं। यह एक डर था लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि छिपकली खुद जहरीली नहीं होती है। वैसे अगर छिपकली के शरीर से कोई जहरीला जीव-जंतु गुजरा हो तो थोड़ी उल्टी आ सकती है।

बच्चों के फोन से छिपकली वाले दलिया का फोटो डिलीट करने का बोलते दिखे शिक्षक
अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत सुधरने के बाद शिक्षक मामले को दबाते दिखे। वे बच्चों को अपने मोबाइल में से छिपकली वाले दलिया का फोटो डिलीट करने के लिए बोलते दिखे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पहुंचने से पहले स्टेडियम में कार्यरत कर्मचारियों ने दलिया के पतीले से छिपकली भी फेंक दी लेकिन इसके बावजूद विभाग ने सैंपल भर लिए।

दलिया बांटने के दौरान छिपकली गिरने का अंदेशा
मौके पर मौजूद एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बच्चों को दलिया बांटने के दौरान ही छिपकली गिरी होगी क्योंकि उससे पहले तो पतीला ढक्कन से ढका रहता है। बच्चों को दलिया बांटने के दौरान ही ढक्कन खोला जाता है और उस दौरान ही दीवार से छिपकली पतीले में गिर गई होगी जिसके बारे में कर्मचारी को पता नहीं चला और दलिया बच्चों को बांट दिया गया। दलिया जब खत्म होने वाला तब एक बच्चे ने पतीले में छिपकली देखी तो इस बात का पता चला और मौके पर ही दलिया बांटना बंद कर दिया गया। वहीं दलिये में छिपकली का पता चलते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने भरे दलिया के सैंपल
पूर्व पार्षद राजिंदर पाल शर्मा ने बताया कि घटना का पता चलते ही विधायक कुलवंत सिंह ने उनकी यहां पर ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज में कोताही न बरती जाए। वहीं जो भी चीजें चाहिए, वे उन्हें मुहैया कराई जाए। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर जाकर दलिया के सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed