फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cm Bhagwant Mann want to leave post of party president

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताई, कहा- फुल टाइम प्रधान मिले

Mon, 28 Oct 2024 09:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। वह अध्यक्ष पद छोड़ना चाहते हैं। मान का कहना है कि प्रदेश में पार्टी को स्थायी अध्यक्ष मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
Cm Bhagwant Mann want to leave post of party president
सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) का पंजाब प्रधान पद छोड़ने की इच्छा जताई है। मान ने कहा कि वह सीएम पद के साथ ही सात साल से प्रधान पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि पार्टी को फुल टाइम प्रधान मिले, ताकि अन्य नेताओं को मौका मिल पाए। उन्होंने होशियारपुर के चब्बेवाल में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि वह इस बात को पार्टी हाईकमान के सामने रखेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस बारे में एलान हो सकता है। सीएम मान ने बताया कि वह मुख्यमंत्री पद के साथ ही कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस पद पर किसे देखना चाहते हैं, ताे उनका जवाब था कि इस बारे में फैसला पार्टी को लेना है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर बुद्ध राम कार्यकारी प्रधान का कार्यभार भी देख रहे हैं।
विज्ञापन


मान ने कहा कि मालपुर स्टेडियम को इंडियन सुपर लीग वाले लेने के लिए तैयार है। हम स्टेडियम को अपग्रेड करेंगे और लोकल प्लेयर्स को ट्रेनिंग भी देंगे। इस स्टेडियम से जितने भी पैसे मिलेंगे, उनको मालपुर पर ही खर्च किया जाएगा। इससे पहले मान ने चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव को लेकर मेहटियाना में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी स्वयंसेवकों और समर्थकों को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को जल्द मिल सकते हैं 1,100 रुपये
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को 1100 रुपये दिए जाने की योजना लागू किए जाने का संकेत भी दिया। सीएम की सभा में कुछ महिलाएं खड़ी थी, जिस पर उन्होंने महिलाओं को जगह देने की बात कही। इसके साथ ही कहा कि जल्द ही इन्हें 1100 रुपये भी मिलने शुरू हो जाएंगे। इसे उन्होंने अपना अगला मिशन भी बताया। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी में वे लग गए हैं। बजट का इंतजाम करके इस संबंध में घोषणा की जाएगी। इस दौरान सीएम ने प्लॉट रजिस्ट्री से एनओसी की शर्त खत्म करने, बिजली बिल शून्य करने, आम आदमी क्लिनिक जैसी योजनाओं का जिक्र भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed