फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Manisha Gulati said - NRI grooms became trouble in Punjab, women are being exploited

मनीषा गुलाटी बोलीं- पंजाब में एनआरआई दूल्हे बने मुसीबत, युवतियों का हो रहा शोषण

Thu, 05 Aug 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Manisha Gulati said - NRI grooms became trouble in Punjab, women are being exploited
मोहाली। राज्य में लगातार एनआरआई दूल्हों की युवतियां शिकार हो रही हैं, जो कि एक गंभीर मामला है। इस मामले को निपटाने के लिए जल्दी ही डीजीपी पंजाब से बैठक की जाएगी। यह बात बुधवार को पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कही। इस दौरान वह एडीजीपी एनआरआई मामले एएसराय से बैठक करके निकलीं थीं। उन्होंने कहा कि कमीशन और पुलिस अब मिलकर इस समस्या को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश करेंगे। कोशिश है कि पंजाब की पढ़ी लिखी युवतियों के साथ इस तरह से शोषण न हो। उन्होंने परिजनों से भी अपील की है कि बच्चों की शादी के समय पूरी तरह पड़ताल करें।
विज्ञापन

मनीष गुलाटी ने बताया कि एडीजीपी से बैठक में उन्होंने एनआरआई दूल्हों की धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से उठाया है। बीते कुछ दिनों के दौरान आयोग के पास बहुत ज्यादा संख्या में एनआरआई लड़कों की तरफ से लड़कियों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले आ रहे हैं। पंजाब के एनआरआई लड़के राज्य की लड़कियों का आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस मामले में डीजीपी से बैठक में राज्य के एनआरआई विंग के बाकी अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा और एनआरआई दूल्हों की तरफ से की जा रही धोखाधड़ी के मामलों को तेजी से निपटाने के लिए योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले एनआरआई थाने की पुलिस ने जर्मनी में रह रहे एक ऐसे एनआरआई पर केस दर्ज किया है, जो कि पहले से ही शादीशुदा था। उसके पास पांच साल का एक बच्चा था। पुलिस ने रिश्ता करवाने वाले आरोपी के रिश्तेदार पुलिस मुलाजिम सहित उसके कई अन्य जानकार पर धोखाधड़ी और दहेज की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed