{"_id":"67cb5bc948dd7dbf620d443b","slug":"mandeep-covered-the-sky-from-the-ground-mohali-news-c-71-1-mli1005-126374-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जमीन से लेकर आसमान तक छाईं मंदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जमीन से लेकर आसमान तक छाईं मंदीप
विज्ञापन
मोहाली। वे बोइंग 777 भी उड़ाती हैं और रैंप पर फैशन शो भी करती हैं। यही बुलंद हौसले आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। ऐसी ही उड़ान भरी है मोहाली की मंदीप कौर गहौत्रा ने। पेशे से पायलट मंदीप बोइंग-777 उड़ाती हैं। मंदीप मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीतने के बाद अब मिसेज इंडिया वर्ल्ड का ऑडिशन क्लियर कर चुकी हैं।
मंदीप कौर ने बताया कि हैदराबाद से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने जॉब शुरू की। जिंदगी सामान्य चल रही थी, लेकिन दो साल की नौकरी के बाद उनके जीवन में एक बदलाव आया। उनके पिता अमरीक सिंह एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) में निदेशक थे और उन्होंने बेटी से इच्छा जताई कि उसे पायलट बनना चाहिए।
पिता की इस इच्छा को पूरा करने के लिए वे मैदान में उतर पड़ीं। दिसंबर 2008 से हैदराबाद विंग्स एविएशन में ट्रेनिंग शुरू की। ट्रेनिंग पूरी हुई तो फ्लाइंग में परिपक्वता के लिए मल्टी इंजन रेटिंग ट्रेनिंग के लिए फ्लोरिडा चली गईं। वर्ष 2017 में उनको एयर इंडिया में पायलट की जॉब मिल गई।
विज्ञापन
पति ताज कंवर सिंह अजरावत ने उन्हें सपोर्ट किया। नई दिल्ली से कोलकाता की पहली उड़ान भरी तो आंखों में आंसू थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले एयरबस-320 की पायलट रहीं, बाद में बोइंग-777 का चैलेंज मिली क्योंकि इसकी उड़ान करीब 14 घंटे की होती है।
अब फैशन की दुनिया में एंट्री
मंदीप कौर ने बताया कि चंडीगढ़ में बीयू पेजेंट का आयोजन हुआ तो वह भी इसमें प्रतिभागी बनीं और खिताब भी जीता। दो सप्ताह पहले मिसेज इंडिया वर्ल्ड के ऑडिशन हुए तो उसमें भी हिस्सा लिया और ऑडिशन क्लियर कर अब आगे भी प्रतिभागी रहेंगी। खुद को फिट रखने के लिए वे योग और रनिंग करती हैं।