फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man murdered with a knife in Jhampur, dead body thrown in the fields

झांमपुर में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या, शव खेतों में फेंका

Sun, 07 Nov 2021 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Man murdered with a knife in Jhampur, dead body thrown in the fields
मोहाली। गांव झांमपुर में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपी शव को खेतों में फेंककर फरार हो गए। मृतक की पहचान रनजे हाल निवासी बहललोपुर मूल निवासी बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बलौंगी थाना पुलिस ने मामले में मृतक के भानजे राज कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण निजी दुश्मनी भी हो सकता है, लेकिन वे डकैती सहित अन्य चीजों पर भी काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि केस को जल्द हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक के भानजे ने पुलिस को बताया कि मामला चार नवंबर का है। उसकी बाइक लेकर उसके मामा अपने बच्चों और पत्नी को दिवाली की शापिंग करवाने के लिए लेकर गए थे, लेकिन वह शाम तक उसे बाइक देने नहीं आए। उन्हें लगा कि मार्केट में ज्यादा देर लग गई होगी। वह काफी देर तक उनका इंतजार करता रहा। आखिर शाम को छह बजे के करीब उसे फोन आया। फोन वाले ने बताया कि उसके मामा घायल अवस्था में खेतों में पड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद तुरंत अपने रिश्तेदारों को फोन किया। साथ ही अपने पारिवारिक मेंबरों को लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह उस जगह पर पहुंचे, जहां पर उसके मामा के घायल अवस्था में गिरे होने के बारे में बताया गया था। इस दौरान वह दंग रह गए। उसके मामा के शरीर पर छाती के पास चाकू से कई बार किए गए थे। वहीं, खून ज्यादा बह जाने से वह गिरे हुए थे। साथ ही बेसुुध थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। साथ ही मामा को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed