{"_id":"6498a81b80c1fbe739058e84","slug":"man-killed-in-road-accident-woman-seriously-injured-mohali-news-c-71-1-spkl1019-2175-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, महिला गंभीर घायल
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ से लांडरां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार सोहाना थाने के गांव तंगोरी का 52 वर्षीय हरमिंदर सिंह पुत्र जोगा सिंह बनूड़ से घरेलू सामान लेकर स्कूटी पर गांव लौट रहा था। जब वह बनूड़ से लांडरां राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव फौजी कॉलोनी के पास पहुंचा तो लांडरां की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस हादसे में कार का टायर स्कूटी चालक के सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
मामले को लेकर जांच अधिकारी एएसआई महिंदर सिंह धोनी ने बताया कि तेज रफ्तार कार के चालक नवीन मोर निवासी गांव लड़सोली थाना बड़ी जिला सोनीपत हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक हरमिंदर सिंह के शव का पोस्टमार्टम डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है। हादसे में घायल महिला की पहचान सरोज बाला पत्नी पवन कुमार निवासी अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
फोटौ कैप्शन
लांडरां/बनूड़। घटना में नुकसाने वाहन और मृतक की फाइल फोटो।