फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man arrested for making fake vaccination certificate by taking money

पैसे लेकर जाली टीकाकरण प्रमाण पत्र बनाने वाला काबू

Sat, 29 Jan 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for making fake vaccination certificate by taking money
डेराबस्सी। कोरोना महामारी पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए सरकार की ओर से कोरोना टीकाकरण जरूरी किया हुआ है। लेकिन गोरखधंधा करने वालों ने इस प्रक्रिया को भी गलत तरीके से कमाई का जरिया बना लिया है। ऐसा ही एक मामला डेराबस्सी में सामने आया है, जिसमें सरकारी अस्पताल का सफाई कर्मी लोगों से पैसे लेकर उनके कोरोना के दोनों टीके लगे होने के जाली टीकाकरण प्रमाण पत्र बना रहा था। इसके लिए वह लोगों से 400-500 रुपये वसूल रहा था। इसका पता चलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान डेराबस्सी सरकारी अस्पताल के सफाई कर्मी कर्मजीत सिंह निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि उनको शिकायत थी कि आरोपी ने सिमरनजीत कौर नाम की महिला से पैसे लेकर उसका कोरोना टीकाकरण का गलत तरीके से नाम दर्ज करवा दिया है। इस मामले की जांच करने पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 465, 468, 471,120बी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह काफी गंभीर मामला है और इसकी अलग अलग तरीके से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि अभी तक वह कितने लोगों से पैसे लेकर जाली प्रमाण पत्र बना चुका है और इस खेल में उसके साथ और कौन लोग जुड़े हैं और वह किस तरह से लोगों के नाम की डाटा में एंट्री करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed